नई दिल्ली: पाकिस्तान का झूठ एक बार फिर बेनकाब करने का वक्त आ गया है. पाकिस्तान ने एक वीडियो जारी कर भारत की कई पोस्ट उड़ाने का दावा किया है. ये वीडियो पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता की तरफ जारी किया गया है. आपको बता दें पाकिस्तान ऐसे झूूठे दावे पहले भी करता आया है. पाकिस्तान ने अपने इस फर्जी वीडियो के साथ कोई जानकारी तक नहीं दी है.
यहां देखें पाकिस्तान का झूठा वीडियो
पाकिस्तान पहले भी कर चुका है ऐसे खोखले दावे भारत की कार्रवाई से बौखलाया पाकिस्तान किसी भी हद तक जाने को तैयार है. भारतीय सेना ने जब नौशेरा में पाकिस्तान की पोस्ट उड़ाने का वीडियो जारी किया था, तब भी पाकिस्तान ने अपनी आवाम को तसल्ली देने के लिए एक वीडियो जारी किया था. इस वीडियो के जरिए पाकिस्तान ने दावा किया था उसने भारत की पोस्ट पर हमला किया.
इस वीडियो को जारी करने की हड़बड़ी में पाकिस्तान ने अपनी आवाम के साथ बहुत बड़ा धोखा किया था. भारतीय पोस्ट तबाह करने का दावा करने वाला जो वीडियो पाकिस्तान ने जारी किया था वो 1 मई को ही यूट्यूब पर अप्लोड किया चुका था. इसी कड़ी में पाकिस्तान ने फिर एक बार फर्जी वीडियो जार कर अपने देश की जनता को तसल्ली देने की कोशिश की है.
