मुंबई: मुंबई के मानखुर्द में एक जो मंजिला इमारत ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में दस लोगों के घायल होने की खबर भी आ रही है. फिलहाल हादसे वाली जगह पर राहत और बचाव कार्य जारी हैं.
खबरों के मुताबिक, हादसे के बाद जारी बचाव कार्य के दौरान अब तक तीन लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है. वहीं, 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं. सभी जखमी लोगों को शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये घर वन प्लस वन था.
