1. एबीपी न्यूज के शिखर सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राम मंदिर अयोध्या में मर्यादा के साथ बनेगा. आस्था के विषय को हमेशा एक दायरे में रखकर नहीं देखा जाता है. अगर राम मंदिर के लिए हम तैयार हैं तो हम दूसरे धर्म प्रतीकों के लिए भी उतनी ही शिद्दत रखते हैं. अगर जामा मस्जिद की एक ईंट भी हटी तो मैं विरोध करूंगा.https://bit.ly/2E5mlsy

2. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने फिर दोस्ती का राग अलापा है. इमरान खान ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी से मिलकर और बातचीत कर के खुशी होगी. उन्होंने कहा कि हम भारत में होने वाले चुनावों (आम चुनावों) तक प्रतीक्षा करने के लिए तैयार हैं.https://bit.ly/2FLASeD

3. देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई में चल रही खींचतान पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अधूरी रही. आज करीब 4 घंटे चली सुनवाई को कोर्ट ने इस बात तक सीमित रखा कि सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजने का आदेश कानूनन वैध है या नहीं. कोर्ट बुधवार को ये तय करेगा कि वर्मा के उपर लगे आरोपों पर CVC की रिपोर्ट पर भी सुनवाई की जाए या नहीं.https://bit.ly/2DRM3zD

4. मराठा समुदाय को आरक्षण देने के लिए महाराष्ट्र विधानसभा ने सर्वसम्मति से मराठा आरक्षण बिल पास किया. अब इस बिल को विधान परिषद में भेजा जाएगा. बिल को वैधानिक मंजूरी मिलने के बाद मराठा समुदाय को 16 फीसदी आरक्षण मिलेगा. अभी महाराष्ट्र में 52 फीसदी आरक्षण है, इसे जोड़कर 68 फीसदी हो जाएगा.https://bit.ly/2AuBmja

5. भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार रहे अरविंद सुब्रमण्यन ने नोटबंदी पर पहली बार बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अपनी आनेवाली किताब में कहा कि नोटबंदी एक बेहद सख्त फैसला था जिसने असंगठित क्षेत्र को बुरी तरह प्रभावित किया. ये फैसला बहुत बेहरम और मौद्रिक सदमे जैसा था. https://bit.ly/2KGjOp6

अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.