यमन और सोमालिया के पास दो कमर्शियल जहाजों को अगवा करने के मामले में विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया आई है. यहां हथियारों से लैस समुद्री लुटेरों ने 22 भारतीय क्रू मेंबर वाले दो कमर्शियल जहाजों को अगवा कर लिया है. 

Continues below advertisement

केन्या में भारतीय दूतावास ने जानकारी देते हुए कहा, 'हमने सोमालिया में संबंधित अधिकारियों के साथ MT सिबू (इरिट्रिया के झंडे वाले) और MV लुटुफ (कैमरून के झंडे वाले) जहाजों पर मौजूद भारतीय नाविकों का मामला उठाया है. जानकारी के मुताबिक, एमटी सिबू पर 16 भारतीय और MV लुटुफ पर 6 भारतीय नाविक सवार हैं. सभी भारतीय नाविक सुरक्षित बताए जा रहे है.'

बयान में आगे कहा गया है कि हम भारतीय नाविक समुदाय की सुरक्षा और भलाई को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं. 

Continues below advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, एक सीनियर अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा, इस हफ्ते यमन और सोमालिया के पास दो अलग-अलग घटनाओं में हथियारों से लैस समुद्री लुटेरों ने 22 भारतीय क्रू मेंबर के कमर्शियल जहाजों को अगवा कर लिया. अबतक सभी नाविक सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

एक जहाज 20 अगस्त और एक जहाज 17 अगस्त को अगवा किया गया है

इरिट्रिया के झंडे वाले एमटी Sibu 1 जहाज में 22 क्रू मेंबर में से 16 भारतीय थे. वहीं, 20 अगस्त को अदन की खाड़ी में यमन से लगभग 30 नॉटिकल मील दूर पर कब्जे में लिया गया था. 

वहीं, कैमरून के फ्लैग वाले M/V LUTUF को अगवा किया गया. इसमें 10 मेंबर्स वाले क्रू में 6 भारतीय थे. इस जहाज को 17 अगस्त को सोमालिया के पुंटलैंड तट के पास अगवा कर लिया गया था. 

MT Sibu1 को 6 हथियारों से लैस लुटेरों ने कब्जा किया. वो भी तब जब एक अनधिकृत जहाज टैंकर के पास आया. जबकि, पुंटलैंड के पास M/V LUTUF पर दो छोटी नावों से आए 8 हथियारों से लैट लुटेरे सवार हुए. दोनों जहाज अभी भी लुटेरों के कब्जे में हैं. क्रू में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.