1. पुलवामा हमले के बाद भारत के जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान डरा हुआ है. इमरान खान ने पुलवामा हमले से अपनी धरती के इस्तेमाल होने से इनकार करते हुए जांच में सहयोग का पुराना राग अलापा. इमरान खान ने ये साफ किया कि वह भारत से आतंक के मुद्दे पर बातचीत के लिए तैयार है.https://bit.ly/2SMTbpU

2. पुलवामा हमले के लिए सेना ने पाकिस्तान की आर्मी और आईएसआई को जिम्मेदार माना. आईजी लेफ्टिनेंट जनरल कंवलजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि कश्मीरी माता-पिता अपने बच्चों को सरेंडर करने के लिए कहें. अगर वह सरेंडर नहीं करेंगे तो हम उन्हें मार गिराएंगे.https://bit.ly/2BI6ai9

3. भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव मामले में सुनवाई के दौरान पाकिस्तान को इंटरनेशनल कोर्ट (आईसीजे) से झटका लगा है. पाकिस्तानी वकील ने आज आईसीजे से सुनवाई टालने की मांग की थी, जिसे आईसीजे ने ठुकरा दिया.https://bit.ly/2Eji9V6

4. बेंगलुरु में एयरो शो के रिहर्सल के दौरान वायुसेना का 2 विमान टकरा गया. इस हादसे में एक पायलट की मौत हो गई और दो अन्य सुरक्षित बाहर निकल आए. एशिया के प्रमुख पांच दिवसीय एअर शो- एअरो इंडिया के शुरू होने से एक दिन पहले ही यह हादसा हुआ है.https://bit.ly/2GyZxCM

5. तमिलनाडु में सत्तारूढ़ एआईएडीएमके ने अगले लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी से गठबंधन किया है. अब दोनों पार्टियां तमिलनाडु और पुडुचेरी में साथ चुनाव लड़ेंगी. गठबंधन के तहत एआईएडीएमके ने तमिलनाडु में लोकसभा की 39 सीटों में से बीजेपी को पांच सीट देने का फैसला किया है.https://bit.ly/2SJKkoN

अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.