1. सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक में विधायकों के इस्तीफे के मामले में फिलहाल यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया. मामले पर मंगलवार को अगली सुनवाई होगी. मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कहा कि वह विश्वासमत कराना चाहते हैं और उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से इसके लिये समय तय करने को कहा है. https://bit.ly/2XEgcO0 राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि कुमारस्वामी सरकार गिराने के लिए बीजेपी पैसे का इस्तेमाल कर रही है.https://bit.ly/2LQQZZE
2. आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को चारा घोटाले के देवघर कोषागार मामले में आज झारखंड हाई कोर्ट ने जमानत दे दी. इसपर आरजेडी नेताओं ने लड्डू बांटे. हालांकि लालू को दुमका और चाईबासा मामले में जमानत नहीं मिली है इसलिए उन्हें फिलहाल जेल में ही रहना होगा.https://bit.ly/2GakhyS
3. कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि के एक और मामले में 15 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत मिल गई है. पिछले आठ दिनों में तीसरी बार है जब राहुल गांधी मानहानि के तीन अलग-अलग मामलों में अदालत में पेश हुए हैं. वे पिछले दिनों पटना और मुंबई की अदालत में पेश हुए थे.https://bit.ly/2Y49Wyx
4. रेलवे के निजीकरण की विपक्ष की आशंकाओं को सिरे से खारिज करते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आज साफ किया कि इसका कोई निजीकरण कर ही नहीं सकता. इसके निजीकरण का कोई मतलब नहीं है. उन्होंने कहा कि 'राजनीतिक लाभ के लिए नई ट्रेनों का सपना दिखाने' के बजाय नरेन्द्र मोदी सरकार ने सुविधाएं और निवेश बढ़ाने के लिए पीपीपी आमंत्रित करने का इरादा किया है .https://bit.ly/2G9sbIM
5. करतारपुर गलियारे के सहारे भारत और पाकिस्तान के बीच कड़वाहट की खाई कम करने की कोशिशें भी चल रही हैं. इस कड़ी में शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने एक यात्रा जत्था भारत से पाकिस्तान भेजने का फैसला किया है. साथ ही इस यात्रा को 25 जुलाई को पाकिस्तान से रवाना करने के लिए पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को न्यौता दिया है. https://bit.ly/2YTtNO8
