अमरावतीः आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में आज रात पत्थर की खदान में बड़ा विस्फोट होने से कम से कम दस श्रमिकों की मौत हो गई. एक जांच अधिकारी ने फोन पर बताया कि सभी मृतक ओडिसा के रहने वाले थे और खदान में काम के लिए यहां आए थे. यह विस्फोट उस समय हुआ जब अलुरू मंडल के तहत हाथी बेलगल में खदान में काम चल रहा था. अधिकारी ने कहा, ‘‘ये विस्फोट पत्थर तोड़ने के लिए इस्तेमाल होने वाली जिलेटिन छड़ों में हुआ. विस्फोट के वक्त कम से कम 20 श्रमिक खदान में काम कर रहे थे. अचानक हुए विस्फोट में श्रमिक खदान के अंदर ही फंस गए.’’ उन्होंने कहा कि विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए. घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खदान में जीवित बचे लोगों की तलाश अभी जारी है. हादसे पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आई है. मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, विपक्ष के नेता वाई एस जगनमोन रेड्डी ने हादसे पर शोक जताया है. यह भी पढ़ें-स्मार्टफोन में अपने आप आधार हेल्पलाइन नंबर सेव होने पर गूगल ने मानी गलती, कहा- फोन हैक नहींजम्मू-कश्मीर: शोपियां में दो मुठभेड़ में 4 और आतंकवादी ढेर, एक जवान भी शहीदराहुल बोले- एंटीगुआ गए चोकसी ने 13 हजार करोड़ लूटे और मोदी सरकार ने उसे ‘क्लीन चिट’ दीशेल्टर होम कांड: जंतर-मंतर पर आज तेजस्वी का महाधरना, राहुल-केजरीवाल, TMC से शामिल होने की अपील