7 अक्टूबर 2018: एबीपी न्यूज पर दिनभर की बड़ी खबरें
एबीपी न्यूज, वेब डेस्क | 07 Oct 2018 06:45 PM (IST)
सिर्फ एक क्लिक में जानें आज की दिनभर की बड़ी खबरों का हाल. एबीपी न्यूज पर दिनभर की बड़ी खबरें आपके सामने हैं.

एबीपी न्यूज़ पर दिनभर की बड़ी खबरें1. बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के लोग गुजरात छोड़कर अपने प्रदेश में लौट रहे हैं. साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर कस्बे के पास 14 माह की बच्ची से कथित तौर पर रेप के आरोप में पुलिस ने बिहार के रविंद्र साहू को गिरफ्तार किया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने हिंदी भाषी लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया. डीजीपी ने कहा है कि इस मामले में अहमदाबाद, मेहसाणा और साबरकांठा समेत छह जिलो में 42 मामले दर्ज हुए हैं और 342 लोगों की गिरफ्तारी की गई है. इन जिलों में स्टेट रिजर्व पुलिस को भी तैनात किया गया है. https://bit.ly/2y4qmsI2. दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 94 में कैपिटल सिटी बीपीटीपी बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से 10 मजदूर मलबे के नीचे दब गए. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए. घायलों में दो लोगों की हालत नाजुक है. रविवार सुबह इमारत के निर्माण में लगाई गई लोहे की शटरिंग अचानक गिर गई, जिससे वहां खड़े मजदूर मलबे में दब गए. पुलिस के मुताबिक मामला बिल्डर की लापरवाही का लग रहा है.https://bit.ly/2RvF83D3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देहरादून में 'उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट' का उद्घाटन किया. इस मौके पर पीएम ने कहा कि न्यू इंडिया इनवेस्टमेंट के लिए सबसे बेहतरीन जगह है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने निवेशकों के सामने केंद्र और राज्य सरकार की तमाम परियोजनाओं की विस्तार से जानकारी दी. प्रधानमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ स्कीम है. https://bit.ly/2E61m9G4. डायरेक्टर विकास बहल पर एक महिला ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं.* विवादों से घिरे 'क्वीन' फेम डायरेक्टर पर इस मामले में उनके साथ फिल्म में काम कर चुकी अभिनेत्री कंगना रनौत ने महिला का समर्थन किया है. कंगना ने बताया है कि उन्हें इस महिला की बात पर पूरा यकीन है कि विकास ने उनके साथ गलत व्यवहार किया होगा. इसके पीछे उन्होंने वजह बताई कि विकास उनसे जब भी कहीं मिलते वो अजीब तरीके उन्हें गले लगाते और बहुत जोर से पकड़ते थे. https://bit.ly/2E5CChN5. केंद्र सरकार की तरफ से टैक्स घटाए जाने के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है. आज दूसरे दिन भी दाम बढ़े. पेट्रोल के दाम में 14 पैसे का इजाफा हुआ है और डीजल के दाम में 29 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 84.00 रुपये रही तो वहीं डीजल 75.45 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है. आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 91.34 रुपये प्रति लीटर और डीजल 80.10 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. https://bit.ly/2E6xZnJअन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.