1. पीएम मोदी ने कल कांग्रेस को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर बचे हुए दो चरणों के चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी. प्रियंका गांधी ने आज उसका जवाब देते हुए पीएम की तुलना दुर्योधन से की. प्रियंका गांधी पर पलटवार करते हुए अमित शाह ने कहा कि 23 मई को जनता बताएगी दुर्योधन कौन, अर्जुन कौन?https://bit.ly/2J9kchY 2. चुनाव के बीच थर्ड फ्रंट को लेकर गहमागहमी शुरू हो गई है. तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव और केरल के सीएम पिनरई विजयन के बीच सोमवार को मुलाकात हुई. जिसके एक दिन बाद विजयन ने कहा कि केसी राव ने उन्हें बताया कि दोनों मोर्चों (कांग्रेस और बीजेपी) को बहुमत नहीं मिल सकता है. इसलिए क्षेत्रीय दल एक प्रमुख भूमिका निभाएंगे.https://bit.ly/2Viiu4l 3. EVM-VVPAT मामले में विपक्षी पार्टियों की पुनर्विचार याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा है कि उसे पिछले आदेश में बदलाव की जरूरत नहीं लगती. 8 अप्रैल को कोर्ट ने इस मामले में विपक्षी पार्टियों की दलील को स्वीकार करते हुए हर विधानसभा क्षेत्र में अब तक लागू एक EVM और VVPAT के मिलान को बढ़ाकर 5 कर दिया था.https://bit.ly/2PUgl9c 4. दिल्ली में गौतम गंभीर का प्रचार करने आए योगी आदित्यनाथ ने प्रियंका गांधी को शहजादी कहकर पुकारा. योगी ने कहा कि शहजादी बच्चों को गाली सिखाती हैं. उधर यूपी की एक रैली में योगी ने कहा कि आंबेडकर से जुड़े पांच स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित करने का काम बीजेपी सरकार ने किया.https://bit.ly/2YgFJZJ 5. इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने आज 10 और 12वीं क्लास के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं. 12वीं में कोलकाता के देवांग और बेंगलुरू की विभा स्वामीनाथन ने शत प्रतिशत नंबर लाये. https://bit.ly/2VWxRiB