एबीपी न्यूज पर दिनभर की बड़ी खबरें
एबीपी न्यूज | 04 Jul 2019 07:13 PM (IST)
पाकिस्तान में दाऊद इब्राहिम के नहीं होने के दावे को भारत ने पूरी तरह से खारिज कर दिया. विदेश मंत्रालय ने कहा कि किसी से छुपा नहीं है कि पाकिस्तान मे दाऊद कहां है

1. कल मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी. इससे पहले आज संसद में वित्त मंत्री ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया. आर्थिक रिपोर्ट में कहा गया है कि देश को 2024-25 तक 5,000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए जीडीपी की वृद्धि दर को लगातार आठ प्रतिशत पर रखने की जरूरत होगी.https://bit.ly/2RQPRpQ 2. कांग्रेस ने आज पेश आर्थिक समीक्षा को लेकर दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार अर्थव्यवस्था को लेकर निराश है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि इस आर्थिक समीक्षा में क्षेत्रावार विकास को लेकर कोई अनुमान नहीं है.https://bit.ly/2XrBUzL 3. पाकिस्तान में दाऊद इब्राहिम के नहीं होने के दावे को भारत ने पूरी तरह से खारिज कर दिया. विदेश मंत्रालय ने कहा कि किसी से छुपा नहीं है कि पाकिस्तान मे दाऊद कहां है.https://bit.ly/2YGbmMA 4. महाराष्ट्र कांग्रेस के विधायक नितेश राणे के समर्थकों ने मुंबई-गोवा हाईवे पर एक इंजीनियर को कीचड़ से नहलाया और फिर बांध दिया. अब नितेश राणे को गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि नितेश राणे राज्य के दिग्गज नेता नारायण राणे के बेटे हैं.https://bit.ly/2XlHCbk 5. आज देश में जय जगन्नाथ की गूंज हो रही है. टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने आज तमाम आलोचनाओं के बीच पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में जगन्नाथ मंदिर में मंगल आरती की. इस दौरान नुसरत के साथ राज्य की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी भी मौजूद रहीं. https://bit.ly/2XKbD4c