एक्सप्लोरर

कौन है दाऊद का करीबी सलीम डोला, जिसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया हुई शुरू, ड्रग्स के धंधे में आया था नाम

Dawood Ibrahim news: मुंबई पुलिस ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी डोला सलीम और उसके बेटे ताहिर डोला के खिलाफ मुंबई क्राइम ब्रांच ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

मुंबई पुलिस ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के कई करीबियों पर नकेल कस दी है. इसी कार्रवाई के दौरान क्राइम ब्रांच ने दाऊद के करीबी डोला सलीम और उसके बेटे ताहिर डोला के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. बता दें कि दोनों के खिलाफ पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर (LOC) पहले से ही जारी किया हुआ है.

आपको बता दें कि महाराष्ट्र के सांगली जिले में पकड़े गये करोड़ों रुपये कीमत के ड्रग्स मामले की जांच के दौरान मुंबई क्राइम ब्रांच को पता चला कि इस ड्रग्स के सिंडिकेट से अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का बेहद खास आदमी जुड़ा हुआ है.

करता था ड्रग्स का धंधा

सूत्रों में बताया कि दाऊद इब्राहिम का खास डोला सलीम जो की फिलहाल दुबई में बैठकर दाऊद के ड्रग्स का काम देख रहा है और एजेंसियों से बचने के लिए वो कभी दुबई तो कभी तुर्की में घूमता रहता है. सूत्रों में यह भी बताया कि डोला सलीम लोगों को दिखाने के लिए रियल एस्टेट का काम करता है, पर उसका असली धंधा ड्रग्स का है.

भारत में देखता है ड्रग्स का व्यापार

सूत्रों ने बताया कि डोला सलीम के इस काम में उसका बेटा ताहिर डोला भी मदद करता है इसी वजह से इस मामले में क्राइम ब्रांच ने उसे भी आरोपी बनाया और अब अंडरवर्ल्ड के इशारे पर काम कर रहे दोनों बाप-बेटे के खिलाफ पुलिस जल्द ही रेड कॉर्नर नोटिस जारी करेगी. एक अधिकारी ने बताया कि डोला सलीम दाऊद के खास लोगों के सर्कल में आने वाले लोगों में से एक है और उसके लिए भारत में ड्रग्स का व्यापार देखता है.

बता दें कि पिछले दिनों महिला मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने महाराष्ट्र के सांगली जिले में ड्रग्स बनाने वाली एक फैक्ट्री पर छापेमारी की थी. जहां से पुलिस को 122.5 किलोग्राम MD ड्रग्स मिला था जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 245 करोड़ रुपये के करीब है. एक अधिकारी ने बताया कि इस फैक्ट्री तक पहुंचने से पहले मुंबई क्राइम ब्रांच 6 महीनों से एक के बाद एक कड़ी जोड़ रही थी और 6 महीनों की जांच के बाद पुलिस के हाथ सांगली की फैक्ट्री की जानकारी लगी और फिर पुलिस में वहां कार्रवाई की. इस मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

इस मामले से पहले डोला सलीम को मुम्बई क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स सेल ने उस समय के IPS अधिकारी शिवदीप लांडे की अगुवाई में मुम्बई के सांताक्रुज इलाके में छापेमारी कर 1000 करोड़ रुपये कीमत की 100 किलोग्राम फेंटानील ड्रग्स पकड़ा था. इस मामले में पुलिस ने डोला सलीम को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. उस मामले में डोला को जमानत मिली और जमानत मिलते ही वो नेपाल के रास्ते फरार हो गया और दुबई जाकर छिप गया और अब उसने वहां से दाऊद के लिए ड्रग्स का धंधा शुरू कर दिया है.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश चुनाव में जीतेगी जमात-ए-इस्लामी? पाकिस्तान से इश्क फरमाने वाली पार्टी भारत से क्या चाहती है?
बांग्लादेश चुनाव में जीतेगी जमात-ए-इस्लामी? पाकिस्तान से इश्क फरमाने वाली पार्टी भारत से क्या चाहती है?
दिल्ली में सर्दी छूमंतर, दिन में धूप ने किया परेशान, फरवरी में ही दस्तक देने का गर्मी है तैयार
दिल्ली में सर्दी छूमंतर, दिन में धूप ने किया परेशान, फरवरी में ही दस्तक देने का गर्मी है तैयार
Weather Forecast: 'तेज आंधी के साथ बारिश', दिल्ली-यूपी से लेकर पंजाब हरियाणा तक मौसम विभाग की चेतावनी
'तेज आंधी के साथ बारिश', दिल्ली-यूपी से लेकर पंजाब हरियाणा तक मौसम विभाग की चेतावनी
T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मैच से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, पाकिस्तान के यू-टर्न पर जो कहा पढ़िए
T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मैच से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, पाकिस्तान के यू-टर्न पर जो कहा पढ़िए

वीडियोज

Bangladesh: Bangladesh चुनाव पर abp न्यूज़ की 'विशाल' व्करेज | Violence
Sansani: दिल्ली में कदम-कदम पर 'मौत के दरवाजे'! | Crime | Delhi News
Hindu Sangathan On Valentine's Day: वैलेंटाइन डे के खिलाफ हिंदू संगठनों का लट्ठ पूजन | ABP News | MP
Janhit with Chitra Tripathi: राहुल..मौका चूके या चौका ? | Rahul Gandhi | OM Birla | Parliament
America: Trump का 'टॉयलेट पेपर' पाकिस्तान ! | Pakistan News | International

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश चुनाव में जीतेगी जमात-ए-इस्लामी? पाकिस्तान से इश्क फरमाने वाली पार्टी भारत से क्या चाहती है?
बांग्लादेश चुनाव में जीतेगी जमात-ए-इस्लामी? पाकिस्तान से इश्क फरमाने वाली पार्टी भारत से क्या चाहती है?
दिल्ली में सर्दी छूमंतर, दिन में धूप ने किया परेशान, फरवरी में ही दस्तक देने का गर्मी है तैयार
दिल्ली में सर्दी छूमंतर, दिन में धूप ने किया परेशान, फरवरी में ही दस्तक देने का गर्मी है तैयार
Weather Forecast: 'तेज आंधी के साथ बारिश', दिल्ली-यूपी से लेकर पंजाब हरियाणा तक मौसम विभाग की चेतावनी
'तेज आंधी के साथ बारिश', दिल्ली-यूपी से लेकर पंजाब हरियाणा तक मौसम विभाग की चेतावनी
T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मैच से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, पाकिस्तान के यू-टर्न पर जो कहा पढ़िए
T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मैच से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, पाकिस्तान के यू-टर्न पर जो कहा पढ़िए
Subedaar OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अनिल कपूर की 'सूबेदार'? यहां जानें पूरी डिटेल
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अनिल कपूर की 'सूबेदार'? यहां जानें पूरी डिटेल
'हमारे मजहब में इजाजत नहीं', वंदे मातरम् पर जारी गाइडलाइंस पर भड़के सपा के पूर्व सांसद एसटी हसन
'हमारे मजहब में इजाजत नहीं', वंदे मातरम् पर जारी गाइडलाइंस पर भड़के सपा के पूर्व सांसद एसटी हसन
हरियाणा में सरकारी नौकरी का मौका, 4227 पदों के लिए आवेदन शुरू
हरियाणा में सरकारी नौकरी का मौका, 4227 पदों के लिए आवेदन शुरू
घर खरीदने जा रहे हैं तो जरूर ध्यान रखें ये चीजें, बाद में नहीं पड़ेगा पछताना
घर खरीदने जा रहे हैं तो जरूर ध्यान रखें ये चीजें, बाद में नहीं पड़ेगा पछताना
Embed widget