मुस्तैदी का दावा कर रही गुरुग्राम पुलिस कहीं नजर नहीं आई बीच सड़क पर उसपर चप्पलों की बरसात हुई. हालांकि, तमाम संगीन वारदातों के बाद मुस्तैदी का दावा कर रही गुरुग्राम पुलिस कहीं नजर नहीं आई. जबकि, घटना एक ऐसे स्थान पर हुई जहां पर गड़बड़ी की आशंका ज्यादा रहती है. पुलिस अधिकारियों का दावा है कि कई इलाकों में सादे वेश में पुलिस की तैनाती की गई है. गुरुग्राम : बीच सड़क दिलेर लड़की ने उतारा मनचले के 'आशिकी का भूत', चप्पल से पीटने की वीडियो वायरल
एबीपी न्यूज | 12 Jun 2017 09:29 AM (IST)
गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम(गुड़गांव) में महिलाओं से होने वाली अपराध की घटनाएं हर रोज सामने आ रही हैं. कभी दरिंदे ऑटो वालों की कहानी सामने आ रही है तो कभी एमएमस बनाकर हवस का गंदा खेल खेला जा रहा है. लेकिन, इन सब के बीच गुरुग्राम की एक युवती की हिम्मत की कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा कि विषय बनी हुई है. दिलेर लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यह भी पढ़ें : 90 साल के 'नाना' ने ही पकड़ लिया लुटेरों को, साजिश रचने वाला नाती नकली पिस्टल संग गिरफ्तारलड़की अपने कुछ सहकर्मियों के साथ घर जाने को निकली थी दरअसल, घटना शनिवार देर रात की है. एक पब में काम करने वाली लड़की अपने कुछ सहकर्मियों के साथ घर जाने को निकली थी. इसी दौरान एक मनचले ने छेड़खानी को कोशिश की. आरोपी युवक ने लड़की को पीछे से पकड़ने की कोशिश की. इसके बाद लड़की ने साथियों की मदद से उसे पकड़ लिया. इसके बाद चप्पलों से उसकी पिटाई शुरू कर दी. देखें वीडियो :