एक्सप्लोरर

Delhi Crime: महिला पत्रकार के साथ ऑटो ड्राइवर ने की छेड़खानी, महिला आयोग ने UBER इंडिया और दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब

Delhi Molested: मामला जब पुलिस के संज्ञान में आया तो पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली और ऑटो ड्राइवर की भी पहचान पुलिस ने कर ली है. अब ऑटो ड्राइवर की तलाश की जा रही है.

Delhi Molested: एक अच्छा और सुरक्षित सफर का दावा करने वाली उबेर टैक्‍सी कंपनी के ऑटो में दिल्‍ली की महिला पत्रकार के साथ हुई छेड़छाड़ का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. छेड़खानी की हरकत उबेर ऑटो चलाने वाले ड्राइवर ने की है. उधर, इस मामले की जानकारी दिल्‍ली महिला आयोग को हुई तो उसने तुरंत एक्‍शन लिया है. दिल्‍ली महिला आयोग ने उबेर इंडिया और दिल्‍ली पुलिस को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है.

क्या था मामला
दिल्‍ली महिला आयोग की तरफ से भेजे नोटिस के मुताबिक, एक महिला पत्रकार ने गुरुवार (1 मार्च) को दिल्‍ली के न्‍यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित भारत नगर से उबेर एप पर जाकर ऑटो बुक किया था. जब वो ऑटो में जा रही थी तो ऑटो ड्राइवर शीशे से लगातार उसे गलत तरीके से घूर रहा था. इतना ही नहीं, इसके बाद जब महिला पत्रकार दूसरी तरफ बैठ गई तो उसके मुताबिक वो ऑटो ड्राइवर पलट कर पीछे देखने लगा और इस दौरान वो एक पैर दूसरे पैर पर रखकर एक हाथ से ऑटो चलाने लगा. ड्राइवर की ऐसी हरकतों से परेशान महिला पत्रकार ने उबेर एप ओपन कर सेफ्टी फीचर पर शिकायत करने की कोशिश की. लेकिन, वह भी काम नहीं कर रहा था. इसके बाद उसने ऑटो ड्राइवर को रोका तो वह अभद्रता पर उतर आया. इस दौरान महिला पत्रकार ने ऑटो ड्राइवर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. यह मामला जब पुलिस के संज्ञान में आया तो पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली और ऑटो ड्राइवर की भी पहचान पुलिस ने कर ली है. अब ऑटो ड्राइवर की तलाश की जा रही है.

महिला आयोग ने उबेर इंडिया से मांगे जवाब
दिल्‍ली महिला आयोग ने नोटिस में उबेर इंडिया से सवाल पूछे हैं कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए उबेर की तरफ से क्‍या कदम उठाए जाते हैं? उस ड्राइवर के खिलाफ उबेर कंपनी ने क्‍या एक्‍शन लिया है? महिला आयोग की अध्‍यक्ष स्‍वा‍ति मालीवाल ने इसको लेकर ट्वीट भी किया है. उन्होंने पूछा कि क्या उस ड्राइवर को कंपनी में भर्ती करने से पहले पुलिस में उसका वेरिफिकेशन किया गया था या नहीं? अगर उसका वेरिफिकेशन हुआ था तो उसकी कॉपी भी आयोग को भेजें. घटना के दौरान उबेर एप के सेफ्टी फीचर्स काम नहीं कर रहे थे. ऐसा होने की वजह क्‍या है?

महिला आयोग ने उबेर इंडिया से इन सारे सवालों के जवाब 6 मार्च तक देने को कहा है. साथ ही, महिला आयोग ने दिल्‍ली पुलिस को नोटिस जारी कर इस घटना पर लिए एक्‍शन की पूरी रिपोर्ट मांगी है.

ये भी पढ़ें- Belgium Mother: पांच बच्चों की हत्यारी मां, 16 साल बाद मिली इच्छामृत्यु, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget