नई दिल्ली : आज देश के अलग-अलग हिस्सों से तीन तस्वीरें सामने आई हैं. इसमें महिलाओं ने मनचलों को सरेआम 'चप्पलों' से पीटा. महिलाओं का आरोप था कि पिछले कई दिनों से महिलाओं को ये मनचले परेशान कर रहे थे. लेकिन, जब पानी सिर से ऊपर चला गया तो उन्होंने खुद ही सबक सिखाने का फैसला किया.
फिर शर्मसार हुआ हरियाणा, 80 साल की बुजुर्ग की खौफनाक ढंग से हत्या
घटना एक : सागर (मध्य प्रदेश)
सड़क पर मनचले को महिला पीट रही थी. महिला का कहना है कि इसने मनचले को कई समझाया कि वो बार-बार फोन करके परेशान न करे. लेकिन, जब वो बातों से नहीं माना तो जूते-चप्पल से सबक सिखाना पड़ा. महिला ने अपने देवर के साथ मिलकर मनचले को मिलने के लिए बुलाया फिर बीच सड़क पर चप्पलों से धुनाई कर दी.
दबंगों की शर्मनाक करतूत, गैंगरेप के विफल होने पर युवती के कान काटे
घटना दो : भिंड (मध्य प्रदेश)
यहां एक लड़की को सिरफिरे आशिक के सिर से आशिकी का भूत उतारने के लिए उसकी चप्पलों से धुनाई करनी पड़ी. बीच सड़क पर एक बहादुर लड़की ने मनचले को सबक सिखा दिया. मनचला हाथ-पैर जोड़ रहा था. लड़की का कहना है कि जब ये कोचिंग पर जा रही थी, तो ये मनचला इस पर अश्लील फब्तियां कसने लगा. लड़की ने पहले तो इसकी हरकतों को नजरअंदाज किया लेकिन जब ये नहीं माना तो उसने उतार ली अपनी सेंडल और फिर धुनाई कर दी.
राजधानी एक्सप्रेस में छेड़खानी कर रहा था नशे में धुत BSF जवान, मदद मांगती रही महिला
घटना तीन : मेरठ (उत्तर प्रदेश)यहां एक महिला के गुस्से का शिकार बना उसके पति का दोस्त. महिला का आरोप है कि ये शख्स इसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करता है. महिला का आरोप है कि इसका अपने पति से झगड़ा चल रहा है. वो अपने दोस्त के जरिए मां-बेटी को परेशान करता रहता है. महिला का कहना है कि इसकी बेटी दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रही है और ये शख्स उसे परेशान करने के लिए मेरठ से दिल्ली पहुंच जाता है.