कोलकाता: नोट बदल गए लेकिन फिर भी नकली नोट सामने आ रहे हैं. यूपी के दो शहरों के एटीएम से हाल ही में नकली नोट निकले थे. अब कोलकाता में नकली नोट छापने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

उत्तर कोलकाता के बारानगर इलाके में 6,800 रुपये मूल्य की नकली भारतीय मुद्रा जब्त की गई और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह मुद्रा 200 रुपये के नोट में थी.

ट्रकों से अवैध वसूली कर रहे थे पुलिसवाले, वायरल हो गया वीडियो

पुलिस ने शनिवार को कहा कि आरोपी अघ्र्य को बारानगर से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब उसने गुरुवार को इलाके की एक दुकान में नकली मुद्रा देने की कोशिश की.

बारानगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, "उससे मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक स्थानीय युवक कृष्णा के घर शनिवार सुबह छापा मारा गया और उसे वहां नकली भारतीय मुद्रा छापते हुए पाया गया. उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया."

युवती ने सीआरपीएफ कर्मी पर लगाया बलात्कार और वीडियो बनाने का आरोप

पुलिस ने कहा कि 34 नकली नोटों के अलावा एक प्रिंटर और स्कैनर तथा नोट छापने में इस्तेमाल किए जाने वाले कागज जब्त कर लिए गए.

एक करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, कोलकाता में होनी थी सप्लाई