अहमदाबाद: धर्म संबंधी उपदेश के बाद पैदा हुआ विवाद अब आपत्तिजनक टिप्पणी पर पहुंच गया है. स्वामी नारायण मंदिर के पुजारी कृष्णस्वरूप दासजी के प्रवचन की प्रतिक्रिया में सोशल मीडिया पर जंग छिड़ी हुई है. सोशल मीडिया पर जहां लोग स्वामी के प्रवचन का मजाक उड़ाक रहे हैं तो वहीं बचाव में बीजेपी जैसी सियासी पार्टी भी कूद पड़ी है. कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला ट्विटर पर जहां एक महिला की टिप्पणी पर बीजेपी नेता ने भड़क गये. उन्हें महिला का मजाक करना इतना नागवार गुजरा कि उन्हें मर्यादा का ख्याल भी नहीं रहा.

स्वामी के प्रवचन से शुरू हुआ विवाद 

दरअसल सारा विवाद गुजरात के एक धार्मिक गुरू के उपदेश से शुरू हुआ. स्वामी नारायण मंदिर के पुजारी कृष्णस्वरूप दासजी ने पिछले दिनों अपने प्रवचन में कहा था, "पीरियड्स के दौरान अगर महिला खाना बनाती है तो उसका अगला जन्म कुतिया के रूप में होगा. जबकि उसके हाथ का बना हुआ खानेवाले व्यक्ति का पुनर्जन्म बैल के रूप में." स्वामी के प्रवचनों पर अभी तीखी टिप्पणी मिल ही रही थी कि सोशल मीडिया पर एक महिला ने दो कुतियों का फोटो शेयर कर पूछा, पिछले जन्म में इनमें से एक ने पीरियड्स के दौरान अपने पति के लिए खाना बनाया होगा. क्या आप बता सकते हो इनमें किस महिला ने ऐसा किया होगा ?

ट्विटर पर ये सवाल पूछा गया तो उसके जवाब में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भड़क गये. उन्होंने उल्टे सवाल दागते हुए महिला से अपना संबंध स्थापित करने को कह दिया.

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं गोपाल कृष्ण अग्रवाल

बीजेपी नेता का नाम गोपाल कृष्ण अग्रवाल है. बीजेपी नेता के ट्विटर प्रोफाइल के मुताबिक गोपाल कृष्ण आर्थिक विचारक, चार्टर्ड अकाउंटेंट, लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता हैं. यहां तक कि उनके प्रोफाइल में बड़ोदा बैंक का पूर्व डायरेक्टर भी जुड़ा हुआ है. महिला और बीजेपी नेता के बीच जारी ट्वीटर जंग में और भी कई लोग कूद पड़े हैं. कई ट्विटर यूजर अपने-अपने तरीके से टिप्पणी कर रहे हैं.

राहुल गांधी को फिर से चुना जा सकता है पार्टी का अध्यक्ष, लोकसभा चुनाव में हार के बाद दिया था इस्तीफा

निजी संस्था के बुलावे पर आ रहे हैं ट्रंप, कांग्रेस ने पूछा- समारोह के लिए 120 करोड़ क्यों खर्च कर रही है सरकार