एक्सप्लोरर

Wild Wild Punjab Review: नेटफ्लिक्स की ये फिल्म आपके टूटे दिल का इलाज है, इसमें सिर्फ तीन चीजें मिलेंगी, एंटरटेनमेंट, एंटरनेटमेंट, एंटरटेनमेंट

Wild Wild Punjab Review: वरुण शर्मा एक बार फिर अपनी फिल्म वाइल्ड वाइल्ड पंजाब से हंसाने के लिए तैयार हैं. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है.

Wild Wild Punjab Review: दिल टूटा है आपका कभी, अरे कभी तो टूटा ही होगा. दिल के दर्द का इलाज ढूंढ रहे हैं, सोशल मीडिया पर दुख भरी रील्स देख रहे हैं, औऱ वही आपकी फीड में आ रही हैं, वही सब स्टेटस पर लगा रहे हैं. इस उम्मीद में कि कभी तो वो देख लेगा या देख लेगी. दिल के दर्द से बाहर नहीं आ पा रहे हैं. एक काम कीजिए, ये फिल्म देख डालिए. दिल के दर्द का इलाज मजेदार तरीके से होगा. एंटरटेनमेंट जबरदस्त होगा और इसके बाद आपकी सोशल मीडिया फीड पर कुछ और भी दिखेगा क्योंकि आप सेड रील्स देखनी बंद कर देंगे. 

कहानी
राजेश खन्ना यानि वरुण शर्मा यानि खन्ने यानि अपने चूचे का दिल टूट गया है. उसके बस अपनी गर्लफ्रेंड के ये बोलना है कि I am over you यानि भाड़ में जाओ...बस इसी काम में उसका साथ देते हैं उसके दोस्त सनी सिंह, जस्सी गिल और मंजोत सिंह. वो पठानकोट के लिए निकलते हैं. फिर रास्ते में होती हैं वाइल्ड चीजें. नशे में एक शादी और बहुत कुछ ऐसा जो मजे दिला देता है. ज्यादा नहीं बताएंगे क्योंकि सिर्फ दो घंटे की फिल्म है, देख डालिए.

कैसी है फिल्म
ये फिल्म एक ही चीज पर फोकस करती है औऱ वो है एंटरटेनमेंट. जो इसमें खूब है, फिल्म शुरू से मुद्दे पर आती है और एक के बाद एक मजेदार ट्विस्ट आते हैं. ऐसे फनी सीन आते हैं जो आपको एंटरटेन करते हैं. हर एक किरदार एकदम फिट है. कई कॉमिक सीन आपको खूब हंसाते हैं. सिचुएशन ऐसी क्रिएट की जाती है कि खुद हंसी आती है. ये फिल्म बताती है कि दोस्त जिंदगी में सबसे अच्छी चीज हैं और कोई ऐसा काम नहीं जो आप कर नहीं सकते. ये फिल्म मजेदार तरीके से दिल के दर्द का इलाज बताती है.

एक्टिंग
इस फिल्म के सारे किरदार इसकी जान हैं. सब हीरो हैं और सब कमाल हैं. वरुण शर्मा ने राजेश खन्ना का किरदार बड़ी मासूमियत से निभाया है, उन्हें देखकर आपको याद आ जाता है कि आपका दिल कब टूटा था या फिर अभी टूटा है तो आप उनसे रिलेट करेंगे. उनकी शक्ल देखकर हंसी आती है, चाहे वो कुछ ना ही बोलें वो अपने एक्सप्रेशन से हंसा देते हैं. सनी सिंह एकदम माचो लुक में है और कमाल के लगे हैं औऱ अपने किरदार को उन्होंने एक दम परफेक्शन से निभाया है. उनकी कॉमिक टाइमिंग भी शानदार है. मंजोत सिंह इस बार टफ सरदार बने हैं, उन्हें देखकर मजा आता है. यहां वो अलग लगे हैं और जमे हैं, वो अपने तरीके से एंटरटेन करते हैं और क्या खूब करते हैं. जस्सी गिल पापा से प्यारे बेटे हैं, पापा से डरते हैं और ये डर उन्होंने बखूबी अपने एक्सप्रेशन से दिखाया है. पापा से डरने वाले बेटे रिलेट करेंगे उनसे, उनका काम भी काफी अच्छा है. पत्रलेखा ने काफी इम्प्रेस किया, ये उनकी इमेज से उलट किरदार है और यही एक एक्टर की खासियत होती है कि वो किरदार को शानदार तरह से जिए. इशिता राज ने शानदार काम किया है, वो एक डॉन टाइप की लड़की बनी है और ये किरदार उनपर खूब जंचा है. बाकी के सारे कलाकारों ने भी अपना काम शानदार तरह से किया है.

डायेरक्शन
सिमरप्रीत सिंह ने फिल्म को डायरेक्ट किया है. उन्होंने एक अहम मुद्दे को जिस एंटरटेनिंग तरीके से पेश किया है वो काबिले तारीफ है. ये फिल्म बताती है कि सीरियस इश्यू को भी ऐसे पेश किया जा सकता है. फिल्म पर उनकी पकड़ बनी हुई है, हां अगर थोड़े और कॉमिक पंच डाले जाते तो और मजा आता. 

ये भी पढ़ें: शादी के तीन महीने में ही पति से बोर हो गई थी ये दिग्गज एक्ट्रेस, परेशान पति ने अभिनेत्री के दुपट्टे से ही लगा ली थी फांसी

View More
Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

Bhooth Bangla Box Office Day 1 Live: 'भूत बंगला' करेगी बमफाड़ ओपनिंग!  दोपहर 12 बजे तक कलेक्शन 1 करोड़ के पार
Live: 'भूत बंगला' करेगी बमफाड़ ओपनिंग! दोपहर 12 बजे तक कलेक्शन 1 करोड़ के पार
Bhooth Bangla BO Day1 Prediction:  'भूत बंगला' बनेगी साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर? तोड़ेगी 'स्त्री'-'भूल भुलैया 2' का रिकॉर्ड! जानें- प्रीडिक्शन
'भूत बंगला' बनेगी साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर? जानें- पहले दिन कितनी कर सकती है कमाई
Deepika Padukone के सपोर्ट में आईं Kangana Ranaut, आठ घंटे की शिफ्ट को लेकर बोलीं- उन्होंने ये कमाया है
कंगना रनौत ने आठ घंटे की शिफ्ट को लेकर दीपिका पादुकोण को किया सपोर्ट, बोलीं- एक वक्त था...
Bhoot Bangla Live: 'भूत बंगला' हुई रिलीज, अक्षय कुमार की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग!
Live:'भूत बंगला' हुई रिलीज, अक्षय कुमार की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग!

वीडियोज

Sansani: नशे के लिए मौत का ट्रायल ! | ABP News
Women’s Reservation Bill पर विपक्ष को भरोसा नहीं...कौन गलत, कौन सही? | Chitra Tripathi | PM Modi
US Iran Peace talks : Munir पहुंचे ईरान क्या है गेम प्लान? | Chitra Tripathi | Trump
Bharat Ki Baat: संसद की 'ब्लैंक चेक' पॉलिटिक्स क्या? | Women Reservation | NDA Vs INDIA
Sandeep Chaudhary: 850 सीटें...सरकार का चक्रव्यूह? | Womens Reservation Bill | PM Modi | NDA

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुस्लिमों को डर है हिंदू सिविल कोड थोपा जा रहा', ये दलील सुनते ही बोले चीफ जस्टिस- UCC का धर्म से...
'मुस्लिमों को डर है हिंदू सिविल कोड थोपा जा रहा', ये दलील सुनते ही बोले चीफ जस्टिस- UCC का धर्म से...
मुस्लिम महिलाओं को कोटा देने की मांग पर इकरा हसन ने खेला स्मार्ट मूव! अखिलेश यादव से एक कदम बढ़ीं आगे
मुस्लिम महिलाओं को कोटा देने की मांग पर इकरा हसन ने खेला स्मार्ट मूव! अखिलेश से एक कदम बढ़ीं आगे
Delimitation Bill 2026: 'मैं चाहता हूं, बंगाल भी कश्मीर बने', आगा सैयद रुहुल्लाह ऐसा क्या बोले? सीट से खड़े हो गए अमित शाह
'मैं चाहता हूं, बंगाल भी कश्मीर बने', आगा सैयद रुहुल्लाह ऐसा क्या बोले? सीट से खड़े हो गए अमित शाह
Shreyas Iyer Statement: 'मेरे कैच से ही पासा पलटा...', मुंबई इंडियंस को हराकर क्या बोले PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर, जानिए
'मेरे कैच से ही पासा पलटा...', मुंबई इंडियंस को हराकर क्या बोले PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर, जानिए
रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता, चार महीने से फरार एक और आरोपी हुआ गिरफ्तार
रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता, एक और आरोपी हुआ गिरफ्तार
Telangana Caste: खेती-शादी के लिए सबसे ज्यादा कर्ज! 60% बच्चे इंग्लिश मीडियम में पढ़ते, अगड़ी जाति सिर्फ 13%, सर्वे ने दिखाया आइना?
खेती-शादी का सबसे ज्यादा कर्ज! 60% बच्चे इंग्लिश मीडियम में पढ़ते, तेलंगाना सर्वे ने दिखाया आइना?
Drinking Risks: सावधान! हफ्ते में एक दिन भी ज्यादा शराब पीना लिवर के लिए घातक, नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा
सावधान! हफ्ते में एक दिन भी ज्यादा शराब पीना लिवर के लिए घातक, नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा
OYO Viral Video: आशिक के साथ OYO में रंगरलियां मना रही थी बेटी, पुलिस लेकर पहुंची मां और...
आशिक के साथ OYO में रंगरलियां मना रही थी बेटी, पुलिस लेकर पहुंची मां और...
Embed widget