Thug Life Review: जब कमल हासन, मणिरत्नम और एआर रहमान एक साथ आएं तो फिल्म से उम्मीदें काफी बढ़ जाती हैं. ठग लाइफ के साथ भी ऐसा ही हुआ, ट्रेलर ने बता दिया था कि ये एक गैंगस्टर ड्रामा है. ट्रेलर में जो प्रोमिस किया गया था वही डिलीवर भी किया गया है. फिल्म में आपको स्टाइल, स्वैग, अच्छी सिनेमैटोग्राफी, बहुत सारे अच्छे एक्टर और कमाल के कमल हासन दिखते हैं. बस फिल्म मार खाती है अपनी कहानी में, जो काफी प्रिडिक्टेबल है लेकिन बावजूद इसके ये फिल्म वन टाइम वॉच तो है.
कहानी
कमल हासन शक्तिवेल नाम के गैंग्स्टर हैं, एक बार एक अखबार वाले को उनकी गैंग के हाथों में खून हो जाता है. फिर कमल हासन उसके बेटे को गोद ले लेते हैं, उस अखबार वाले की बेटी खो जाती है. ये लड़का बड़ा होकर कमल हासन की गैंग का हिस्सा बनता है लेकिन अब गैंगस्टर हैं तो दुश्मन तो होंगे लेकिन यहां उन दुश्मनों के अलावा कुछ और दुश्मन भी निकलते हैं और वो कौन हैं इसके लिए आप ये फिल्म देख सकते हैं.
कैसी है फिल्म
ये एक ठीक ठाक वन टाइम वॉच है जिसमें आपको कमाल के कमल हासन दिखते हैं. हर फ्रेम में वो छाए हुए हैं, और फिल्म में ज्यादातर वो दिखते हैं. शुरुआत के सीन्स में वो काफी यंग दिखते हैं और आप हैरान हो जाते हैं. भले ये मेकअप और ग्राफिक्स का कमाल होगा लेकिन कमाल तो लगता है. फिल्म में बढ़िया एक्शन है,स्टालिशन तरीके से किरदारों की एंट्री होती है. पहला हाफ काफी अच्छा लगता है, सेकेंड हाफ की शुरुआत थोड़ी स्लो है. बातों में वक्त ज्यादा बीतता है, इमोशन वैसा क्रिएट नहीं होता जैसा होना चाहिए लेकिन फिर क्लाइमैक्स में अच्छा एक्शन होता है. कहानी के लिहाज से फिल्म निराश करती है लेकिन ट्रीटमेंट के लिहाज से बढ़िया है. छोटे से छोटे रोल में कमाल के एक्टर्स को लिया गया है, और सबने कमाल का काम किया है. मणिरत्नम की ये एक कमजोर फिल्म ही कही जाएगी , फिल्म में मणिरत्नम की छाप नहीं दिखती लेकिन कमाल हासन का परफॉर्मेंस कमाल का रहा और यही इस फिल्म को देखने की इकलौती और सबसे बड़ी वजह है.
एक्टिंग
कमल हासन ने कमाल का काम किया है, वो कहते हैं कि मैं यमराज को हराकर आया हूं औऱ बार बार वो यमराज को हरा देते हैं. उनके रोमांटिक सीन जबरदस्त है जिसके लिए उन्हें ट्रोल भी किया गया. एक्शन सीन्स में वो किसी भी यंग हीरो को मात देते हैं. उन्हें स्क्रीन पर देखना एक ट्रीट है. STR का परफॉर्मेंस बढ़िया है, कमल हासन के साथ उनके सीन शानदार हैं. तृषा ने भी अच्छा काम किया है, हालांकि उनका रोल ज्यादा नहीं है. अभिरामी का काफी काफी अच्छा है. वो काफी इम्प्रेस करती हैं, खासतौर पर उनके एक्सीडेंट के बाद के एक सीन में तो वो काफी अच्छी लगी हैं. जोजू जॉर्न ने शानदार काम किया है, अली फजल का भी फिल्म में छोटा सा रोल है और वो ठीक लगे हैं. रोहित सराफ ने भी छोटे से रोल में ठीक काम किया है.
डायरेक्शन और राइटिंग
इस फिल्म को कमल हासन और मणिरत्नम ने लिखा है और फिल्म देखकर ये नहीं लगता कि ये फिल्म इन्होंने लिखी है क्योंकि फिल्म की कहानी ही इसकी सबसे बड़ी कमी है. सारा जोर फिल्म के ट्रीटमेंट और स्टाइल पर लगा दिया गया. मणिरत्नम ने कहानी के हिसाब से अच्छा डायरेक्शन किया है लेकिन कुल मिलाकर कहानी के मामले में फिल्म वो असर नहीं छोड़ती जिसकी उम्मीद थी.
म्यूजिक
ए आऱ रहमान का म्यूजिक बढ़िया है, गाने आते हैं तो थिरकने का मन करता है
कुल मिलाकर ये फिल्म वन टाइम वॉच ही लगती है लेकिन कमल हासन के लिए देखी जा सकती है
रेटिंग- 3 स्टार्स
