एक्सप्लोरर

The Waking of a Nation Review: जलियांवाला बाग पर इससे अच्छी सीरीज नहीं बनी, तारुक का कमाल, निकिता दत्ता ने चौंकाया

The Waking of a Nation Review: इतिहास को अच्छे रिसर्च, अच्छे एक्टर्स और अच्छे ट्रीटमेंट के साथ देखना और समझना चाहते हैं, तो ये कमाल की सीरीज सिर्फ आपके लिए है.

The Waking of a Nation Review: कुछ चीजें सिर्फ फिल्म और वेब सीरीज तक ही नहीं रह जाती वो एक क्लास बन जाती हैं फिल्ममेकिंग की. सोनी लिव की ये नई सीरीज ऐसी ही एक मास्टरक्लास है. 6 एपिसोड की ये सीरीज बताती है कि अच्छी रिसर्च, अच्छे एक्टर्स, अच्छे ट्रीटमेंट के साथ अगर आप कुछ बनाते हैं तो उसका असर होता है. जलियांवाला बाग कांड पर आपने अब तक बहुत कुछ सुना और पढ़ा होगा लेकिन ये सीरीज उससे आगे और पीछे दोनों की बात करती है. ये सीरीज उस साजिश की बात करती है और बड़े कमाल तरीके से करती है.

कहानी- जलियांवाला बाग कांड क्यो हुआ था, उससे पहले देश में क्या हो रहा है, नेता क्या कर रहे थे, ब्रिटिश सरकार क्या साजिश रच रही थी, ये कांड कैसे हुआ, उसके बाद जो हंटर कमिशन बना उसने क्या किया? ये सब आपने शायद ही सुना और पढ़ा होगा, और अगर ये जानना चाहते हैं तो देखिए ये सीरीज.

कैसी है ये सीरीज- ये सीरीज कमाल की है. एक एक फ्रेम पर मेहनत साफ दिखती है.  सीरीज की राइटिंग हो या डायरेक्शन या फिर ट्रीटमेंट और एक्टिंग, हर चीज कमाल है. पहले फ्रेम से आपको बांध लेती है और एंड तक बांधे रखती है. आपको बहुत कुछ ऐसा पता चलता है जो आप नहीं जानते लेकिन ये आपको कुछ पढ़ाने की कोशिश नहीं करती क्योंकि ये कोशिश कभी कामयाब नहीं हो पाती.

ये सीरीज इमोशन के जरिए अपनी बातें कहती है और दिल तक पहुंचती है. ये फिल्ममेकिंग का एक जबरदस्त नमूना है कि इतिहास की चीजों को कैसे कमाल तरीके से बनाया जा सकता है. सीरीज का म्यूजिक और बीच बीच में इस्तेमाल हुए दोहे इसे एक अलग फील देते हैं. उस दौर को बड़े परफेक्शन के साथ क्रिएट किया गया है. आप उस दौर में पहुंच जाते हैं और वो दर्द महसूस करते हैं अगर अच्छा और सधा हुआ कंटेट देखने के शौकीन हैं तो ये सीरीज हर हाल में देखिए.

एक्टिंग- तारुक रैना ने वकील कांतिलाल साहनी के किरदार में कमाल का काम किया है. वो हर सीन में जमे हैं. उनकी मेहनत दिखती हैं. निकिता दत्ता सबसे ज्यादा हैरान करती हैं. ग्लैमरस इमेज वाली निकिता यहां अलग अंदाज में ना सिर्फ दिखती हैं बल्कि कमाल की एक्टिंग भी करती हैं. साहिल मेहता का काम अच्छा है. भवशील सिंह साहनी इम्प्रेस करते हैं. हर छोटे से छोटे किरदार वाले कलाकार ने अपनी छाप छोड़ी है.

डायरेक्शन- राम माधवानी का मैजिक यहां अच्छे से दिखता है. उनका क्राफ्ट निखरकर सामने आता है. सब्जेक्ट पर उनकी पकड़ और उनका कमाल का ट्रीटमेंट, इसके लिए उनकी जितनी तारीफ की जाए कम है.ऐसी सीरीज बोरिंग हो सकती थी लेकिन उन्होंने इसमें इमोशन को इस तरह से पिरोया कि ये शानदार बन गई. राम माधवानी ने ही इसे शत्रुजीत नाथ और शांतनू श्रीवास्तव के साथ मिलकर लिखा है और राइटिंग इस सीरीज की जान है.

कुल मिलाकर ये सीरीज हर हाल में देखिए.

रेटिंग- 4 स्टार्स

और पढ़ें: Sikandar एक्टर Salman Khan और Shah Rukh Khan में कौन है नंबर 1? जानें आमिर-अजय-अक्षय कितने पीछे

View More
Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

Friday BO: साउथ की इस फिल्म के आगे फीकी पड़ी 'पति पत्नी और वो दो', पिट गई 'आखिरी सवाल', जानें-'राजा शिवाजी' से 'धुरंधर 2' तक बाकी फिल्मों का हाल
साउथ की फिल्म के आगे फीकी पड़ी 'पति पत्नी और वो दो', जानें- बाकी फिल्मों का हाल
दूसरी बार दूल्हा बनेंगे हार्दिक पांड्या, इस दिन गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा से रचाएंगे शादी, जानें- कहां होगी वेडिंग
हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा की शादी कंफर्म इस दिन लेंगे सात फेरे, जानें- पूरी वेडिंग डिटेल
Chand Mera Dil: अनन्या-लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल' रिलीज के पहले दिन करेगी दमदार ओपनिंग? मेकर्स ने चली ये चाल
'चांद मेरा दिल' रिलीज के पहले दिन करेगी दमदार ओपनिंग? मेकर्स ने चली ये चाल
विजय-रश्मिका ने रचा ग्लोबल रिकॉर्ड, शादी और हनीमून वीडियो ने छोड़ा मेसी-रोनाल्डो को पीछे
विजय-रश्मिका ने रचा ग्लोबल रिकॉर्ड, शादी और हनीमून वीडियो ने छोड़ा मेसी-रोनाल्डो को पीछे

वीडियोज

पुराने cop drama में Urvashi Rautela की acting ने सबको चौंकाया
Sansani: 7 फेरों से पहले खौफनाक हादसा ! | Crime News
Petrol-Diesel Price Hike | Janhit with Chitra Tripathi: महंगाई का 'जेब जलाओ' मिशन चालू! | Inflation
Bharat Ki Baat : सरकार ने माना..'नीट पेपर लीक हुआ' | NEET Paper Leak | CBI | Dharmendra Pradhan
Petrol-Diesel Price | Sandeep Chaudhary: पेट्रोल-डीजल के बाद बढ़ेंगे LPG के दाम? | Inflation News

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के बाद अब अमेरिका ने इस देश में की एयरस्ट्राइक, ट्रंप का दावा- दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी ढेर
ईरान के बाद अब अमेरिका ने इस देश में की एयरस्ट्राइक, ट्रंप का दावा- दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी ढेर
कोलकाता में सड़क पर नमाज पढ़ने पर AIMIM के वारिस पाठन बोले- हिंदू करे तो ठीक, मुसलमानों से...
कोलकाता में सड़क पर नमाज पढ़ने पर AIMIM के वारिस पाठन बोले- हिंदू करे तो ठीक, मुसलमानों से...
ट्रंप के डेलीगेशन ने कचरे के डिब्बे में फेंके चीनी गिफ्ट, एयरफोर्स वन के सुरक्षा प्रोटोकॉल ने खींचा ध्यान
ट्रंप के डेलीगेशन ने कचरे के डिब्बे में फेंके चीनी गिफ्ट, एयरफोर्स वन के सुरक्षा प्रोटोकॉल ने खींचा ध्यान
Karuppu OTT Release: सूर्या और तृषा कृष्णन की 'करुप्पु' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? जानें- सारी डिटेल्स
सूर्या और तृषा कृष्णन की 'करुप्पु' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? जानें- सारी डिटेल्स
“PBKS का नाम इस्तेमाल मत करो…” फैन की बात सुन अर्शदीप ने खोया आपा, इंटरनेट पर लगा दी क्लास
“PBKS का नाम इस्तेमाल मत करो…” फैन की बात सुन अर्शदीप ने खोया आपा, इंटरनेट पर लगा दी क्लास
Viral Video: रेलवे ट्रैक पर फंसे बच्चों के बचाने के लिए मां ने मौत को भी दी मात, वीडियो देख निकल जाएगी चीख
रेलवे ट्रैक पर फंसे बच्चों के बचाने के लिए मां ने मौत को भी दी मात, वीडियो देख निकल जाएगी चीख
Milk Tea Or Black Tea Benefits : दूध वाली या बिना दूध की... कौन सी चाय पीना है फायदे का सौदा? एक्सपर्ट से जानें
दूध वाली या बिना दूध की... कौन सी चाय पीना है फायदे का सौदा? एक्सपर्ट से जानें
इलेक्ट्रिक कार चलाने वालों के मजे, अब इन इलाकों में पार्किंग फीस में मिलेगी छूट, सरकार ने किया ऐलान
इलेक्ट्रिक कार चलाने वालों के मजे, अब इन इलाकों में पार्किंग फीस में मिलेगी छूट
Embed widget