The Hunt- The Rajiv Gandhi Assassination Case Review: आप एक बड़े राजनेता की हत्या पर शो बना रहे हो लेकिन आपको इसके राजनीति नहीं दिखानी. आपको कोई साइड नहीं लेनी, आपको कोई एजेंडा नहीं चलाना, आपको ये भी नहीं होने देना कि कोई और आपके शो से अपना एजेंडा चलाए. नागेश कुकुनूर ने इस वेब सीरीज में ये काम बड़े असरदार तरीके से किया है. Applause entertainment का ये शो आपको खूब सारी जानकारी देता है, बांधकर रखता है और काफी असरदार है. इस शो को आप सोनी लिव पर देख सकते है, 50- 50 मिनट के 7 एपिसोड आपको पलक नहीं झपकने देंगे.
कहानी
ये शो अनिरुद्ध मित्रा की किताब नाइनटी डेज पर आधारित है. शो शुरू होता है राजीव गांधी की हत्या के साथ और फिर सीधे मुद्दे पर आ जाता है. हत्या की जांच शुरू होती है, ये जांच कैसे होती है, कैसे एक से दूसरा तार जोड़ा जाता है. ये आपको इस सीरीज में देखना होगा.
कैसी है सीरीज
ये एक बहुत अच्छी सीरीज है, अगर आपको भी लगता था कि आपको राजीव गांधी की हत्या के बारे में सब पता था तो ये शो आपकी ये गलतफहमी दूर कर देता है. इस शो में सब कुछ काफी डिटेल में दिखाया गया है, बिना चीख चिल्लाहट के, बिना मेलो ड्रामा के ये शो आपको बांध लेता है. जहां जांच अधिकारी कोई हीरोपंती नहीं दिखाते, आराम से अपना काम करते हैं, एक दम रियल लगते हैं. कोई फिल्मी स्टाइल नहीं मारते, बीच बीच में उस टाइम का ओरिजनल फुटेज दिखाया जाता है. बीच बीच में तमिल डायलॉग आते हैं, इनके सब टाइटल्स के लिए आपको स्क्रीन पर लगातार नजरें जमाए रखना होगा. लेकिन ये सारी चीजें इस सीरीज को ऑथेंटिक बनाती हैं. ये सीरीज किसी पार्टी की साइड नहीं लेती, बस वो करती है जो इसको करना चाहिए और आपको एक काम करना चाहिए. इस सीरीज को जरूर देखना चाहिए.
एक्टिंग
इस सीरीज की जान है इसकी रिसर्च और इसके एक्टर्स. हर एक्टर अपने रोल में कमाल है, अमित सियाल ने D.R. Kaarthikeyan (Chief of SIT) का किरदार निभाया है. अमित सियाल कमाल के कलाकार हैं, और सालों बाद अब जाकर थोड़ा लाइम लाइट में आए हैं. वो इस सीरीज में सबसे बड़े अफसर हैं लेकिन एक बार नहीं चिल्लाते और ये बताया है कि एक्टिंग और किरदार में दम हो तो वो आराम से बोलकर भी महसूस कराया जा सकता है. उसके लिए भारी भरकम डायलॉग और मेलो ड्रामा की जरूरत नहीं होती और उस किरदार की अमित सियाल ने बखूबी निभाया है. साहिल वैद्ध ने अमित वर्मा, (SP-CBI) का किरदार दमदार तरीके से निभाया है, वो भी एक दम सहज लगते हैं. Bhagavathi Perumal ने Ragothaman (DSP-CBI) का कैरेक्टर प्ले किया है, वो तमिल भी बोलते हैं और उनका किरदार इस सीरीज को एक अलग तरह की ऑथेंसिटी देता है. बाकी एक्टर तो वो कमाल के हैं ही, दानिश इकबाल ने Amod Kanth (DIG-CBI) का किरदार निभाया है और दानिश भी बिल्कुल नेचुरल लगे हैं, कोई हो हल्ला नहीं, कोई स्टाइलबाजी नहीं, Girish Sharma ने Radhavinod Raju (DIG-CBI), Vidyut Garg ने Capt. Ravindran (NSG Commando) के किरदारों के साथ पूरा इंसाफ किया है.
डायरेक्शन
नागेश कुकुनूर का सिनेमा हमेशा अलग होता है, वो चीजों को एक अलग नजर से पेश करते हैं और यहां भी आया ही हुआ है. उनका डायरेक्शन कमाल है, उन्होंने इस सीरीज को बिल्कुल रियल रखा है. बेकार के मसाले डालकर इसे खराब नहीं किया. हर किरदार को उसका स्पेस दिया है, कहानी को हीरो बनाया है.
कुल मिलाकर ये सीरीज देखनी चाहिए
रेटिंग -3.5 stars
