एक्सप्लोरर

The Diplomat Review: सादिया खतीब हैं इस फिल्म की जान, जॉन अब्राहम ने की कुछ नया करने की कोशिश

The Diplomat Review: जॉन अब्राहम की फिल्म द डिप्लोमैट कैसी है, देखी जानी चाहिए या नहीं? यहां इस रिव्यू में वो सब कुछ है जो आपको ये फैसला लेने में मदद करेगा.

The Diplomat Review: जॉन अब्राहम अपनी पिछली फिल्म वेदा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार के सवाल  पर भड़क गए थे. पत्रकार का सवाल था कि आप एक जैसी ही फिल्में कर रहे हैं. हालांकि बाद में जॉन ने एक इंटरव्यू में इस पर खेद भी जताया और अब द डिप्लोमेट के जरिए कुछ नया करने की कोशिश भी की है. हालांकि इस फिल्म की असली हीरो सादिया खतीब हैं जिन्होंने उज्मा अहमद का किरदार निभाया है और अभिनय की नई ऊष्मा बिखेरी है. वो कई सीन्स में जॉन पर भारी लगती है और इस फिल्म को अपने कंधों पर लेकर चलती हैं.

कहानी- ये फिल्म असली कहानी पर आधारित है. जेपी सिंह पाकिस्तान में भारतीय डिप्लोमेट हैं. इंडयिन एंबेसी में एक दिन उज्मा अहमद नाम की महिला आती है जो कहती है कि पाकिस्तान के एक शख्स ने उससे धोखे से शादी की और अपनी कैद में रखा और अब वो अपने घर हिंदुस्तान जाना चाहती है. जेपी सिंह इसमें उसकी मदद करते हैं और कैसे करते हैं. यही इस फिल्म की कहानी है. इसमें तब की केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने भी उनकी मदद की थी.

कैसी है फिल्म - ये फिल्म ठीक ठाक है. इस फिल्म में जिस कहानी को पेश किया गया है वो अच्छी है. उस कहानी का सामने आना चाहिए था. जिन लोगों को इस बारे में नहीं पता उन्हें पता चलना चाहिए. हालांकि ये फिल्म राजी और उरी जैसा एंटरटेनमेंट नहीं करती. फिल्म में मसालों की कमी लगती है और शायद इसकी वजह है कि फिल्म डिप्लोमेसी पर है. लेकिन सिनेमैटिक लिबर्टी के नाम पर जहां क्या क्या कर दिया जाता है वहीं इसमें कुछ और एंटरटेनमेंट तो डाला ही जा सकता था. ये फिल्म अच्छी परफॉर्मेंसेस की वजह से देखी जा सकती है. फिल्म को काफी सिंपल रखा गया है और इस वजह से ये फिल्म कहीं कहीं बोरिंग लगती है लेकिन तब भी ये वन टाइम वॉच तो पक्का है.

एक्टिंग- सादिया खतीब इस फिल्म की जान हैं. उनका काम काफी अच्छा है. रक्षाबंधन के बाद उन्हें इस फिल्म में एक्टिंग का हुनकर दिखाने का पूरा मौका मिला है और उन्होंने इसका फायदा भी उठाया है. वो लगती तो बहुत खूबसूरत हैं ही. यहां उनके एक्स्पेशन से लेकर डायलॉग डिलीवरी तक जबरदस्त हैं. उन्हें देखकर लगता है कि फिल्ममेकर्स की नजर ऐसे टैलेंट पर क्यों नहीं पडती है. बिना टैलेंट वाले नेपो किड्स को प्रमोट करने वाले फिल्ममेकर्स अगर ऐसी हुनरमंद एक्ट्रेस को मौका दें तो सिनेमा का भी भला होगा.

जॉन अब्राहम कुछ नया करने की कोशिश करते हैं. हालांकि बालों को तेल से चिपका लेने और मूंछें रख लेने से कोई डिप्लोमेट बन जाता है ये बात समझ नहीं आती. जिस तरह विकी कौशल छत्रपति संभाजी महाराज बने या फिर रणदीप हुड्डा सरबजीत बने. वैसा करिश्मा जॉन के लुक में नहीं दिखता. उनके डोले शोले वैसी ही दिखते हैं, बस यहां उन्होंने सूट पहन लिया है. यहां जॉन एक्शन नहीं करते, डिप्लोमेसी करते हैं और उनकी इस कोशिश की तारीफ की जानी चाहिए. कुमुद मिश्रा का काम अच्छा है लेकिन उनका रोल थोड़ा और बड़ा होना चाहिए था. शारिब हाशमी हमेशा की तरह कमाल का काम कर गए हैं, रेवती का काम भी अच्छा है.

डायरेक्शन- शिवम नायर ने फिल्म को डायरेक्ट किया है और रितेश शाह ने फिल्म को लिखा है. इन्होंने फिल्म को सिंपल रखा है और कुछ ज्यादा सिंपल रखा है. थोड़े से मसाले और डाले जाते तो फिल्म कमर्शियल लेवल पर और अच्छा करती लेकिन यहां सीधे सीधे कहानी को बता दिया गया है .

कुल मिलाकर ये फिल्म सादिया खतीब और जॉन के लिए देखी जा सकती है 

रेटिंग- 3 स्टार्स

और पढ़ें: Shah Rukh Khan के घर Mannat का है ताजमहल जैसा इतिहास, किसी आम आदमी ने नहीं इस राजा ने बनवाया था ये घर

View More
Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी ने बनाया सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड, गजेंद्र चौहान ने की तारीफ, बोले- देश को नई ऊंचाइयों पर ले गए
पीएम मोदी ने बनाया सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड, गजेंद्र चौहान ने की तारीफ, बोले- देश को नई ऊंचाइयों पर ले गए
रमेश सिप्पी ने हेमा मालिनी को लेकर की बात, बोले- वो कई बार कहानी में मौजूद बड़े पुरुष किरदारों पर भारी पड़ जाती थीं
रमेश सिप्पी ने हेमा मालिनी को लेकर की बात, बोले- वो कई बार कहानी में मौजूद बड़े पुरुष किरदारों पर भारी पड़ जाती थीं
Vedang Raina Upcoming Film: वेदांग रैना की नई फिल्म में दिखेंगी नाओमिका सरन, आया एक नया ट्विस्ट
वेदांग रैना की नई फिल्म में दिखेंगी नाओमिका सरन, आया एक नया ट्विस्ट
जून में बॉलीवुड का महा-धमाका, 'धमाल 4' 'अल्फा' सहित इन 5 फिल्मों की ट्रेलर रिलीज डेट कंफर्म
जून में बॉलीवुड का महा-धमाका, 'धमाल 4' 'अल्फा' सहित इन 5 फिल्मों की ट्रेलर रिलीज डेट कंफर्म

वीडियोज

Sansani News: काफिले में बारात... दूल्हा @ हवालात | Crime News |
Haridwar Snake Video: पानी की टंकी खोली तो निकले 27 सांप! परिवार के उड़ गए होश! | Viral Video
UP Election 2027 | Janhit: चुनावी रण में 'खर-दूषण-ताड़का' की एंट्री! | Yogi | Akhilesh Yadav  | UP
Ujjwala Yojna Rule Change | Bharat ki Baat: अब तो मंत्री भी बोले..'महंगाई चिंताजनक' | PM Modi | BJP
Gas Crisis | Inflation | Sandeep Chaudhary: 'महंगाई बम' का धमाका! क्या गरीबों का दम निकल रहा है?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम, जानें क्या होगी चर्चा
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
FIFA World Cup 2026 Live Streaming: भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
Inside Pics: सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया दिल्ली-यूपी समेत देश के मौसम का हाल
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
Embed widget