एक्सप्लोरर

Stolen Review: 90 मिनट तक दिल, दिमाग, नींद सब चुरा लेगी ये फिल्म, अभिषेक, शुभम और मिया की एक्टिंग मास्टरक्लास

Stolen Review: ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर अभिषेक बनर्जी की 'स्टोलन' 4 जून यानी आज रिलीज हो गई है. इस फिल्म को देखने की प्लानिंग है तो पहले रिव्यू पढ़ लीजिए.

Stolen Review: इस फिल्म से अनुराग कश्पय, किरण राव, विक्रमादित्य मोटवानी और निखिल आडवाणी जैसे बड़े नाम जुड़े हैं. इस फिल्म को कई इंटरनेशल फिल्म फेस्टिवल्स में तारीफें मिल चुकी हैं, वेनिस फिल्म फेस्टिवल में भी इस फिल्म को सराहा गया लेकिन ये फिल्म इसलिए नहीं देखी जानी चाहिए, ये फिल्म इसलिए देखी जानी चाहिए क्योंकि ये एक शानदार फिल्म है. इसकी राइटिंग कमाल है, इसका डायरेक्शन जबरदस्त है, इसके एक्टर उम्दा हैं और उसके बावजूद इस फिल्म को रिलीज होने में दो साल लग गए, तो अच्छे सिनेमा की तरफ हमारी ये जिम्मेदारी है कि उसे देखा जाए. 90 मिनट की फिल्म आपको कमाल का एक्सपीरियंस देती है, अमेजन प्राइम वीडियो पर ये फिल्म पहली फुर्सत में देख डालिए.

कहानी
 ये कहानी है दो भाइयों की, एक भाई दूसरे को लेने रेलवे स्टेशन पर आता है, वहां एक बच्चा चोरी हो जाता है और पहले तो इल्जाम एक भाई पर लगता है लेकिन फिर कहानी कुछ और ही मोड़ लेती है, ये दोनों जिस औरत का बच्चा चोरी हुआ उसकी मदद करते हैं और फिर जो कुछ होता है वो सांसें रोक देता है, धड़कनें थाम देता है और आपको हिला डालता है.

कैसी है फिल्म
ये एक कमाल की फिल्म है, फिल्म शुरू से आपको बांध लेती है और फिर एक भी सीन ऐसा नहीं आता जो गैरजरूरी हो. चीजें तेजी से आगे बढ़ती हैं और एक के बाद एक चौंकाने वाली चीजें सामने आती हैं. आप पलक नहीं झपका पाते, आपको इंतजार रहता है कि आगे क्या होगा. अनुराग कश्पय, किरण राव, विक्रमादित्य मोटवानी और निखिल आडवाणी जैसे बड़े नाम इस फिल्म के एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं. ये फिल्म किसी विदेशी लोकेशन पर शूट नहीं हुई,इसमें कोई ग्लैमर नहीं है, आइटम सॉन्ग नहीं है, कोई 200 करोड़ की ओपनिंग करवाने वाला सुपरस्टार नहीं है लेकिन तब भी ये फिल्म कमाल है और यही निशानी होती है एक अच्छी फिल्म की, अच्छी राइटिंग की, ये फिल्म आपको 90 मिनट तक कमाल का एक्सपीरियंस देती है जिसे जरूर लिया जाना चाहिए. 

एक्टिंग
अभिषेक बनर्जी कमाल के एक्टर हैं ये हम जानते हैं, किसी खराब फिल्म में भी अगर वो होते हैं तो काम अच्छी ही करते हैं और अक्सर फिल्म के हीरो पर भारी पड़ जाते हैं लेकिन यहां वही मेन हीरो हैं और बंदे ने ऐसा काम किया है कि आप हिल जाते हैं. आपको लगता है कि उन्हें अब कुछ एक्टर्स को एक्टिंग की क्लासेज देना शुरू कर देना चाहिए. शुभम वर्धन उनके भाई बने हैं और उनका काम बहुत जबरदस्त है, अभिषेक थोड़ा नरम हैं, पुलिस के आगे हाथ पैर जोड़ते हैं कि भाई शुभम को छोड़ दे लेकिन शुभम नियम कायदे वाला बंदा है. झूंपा के कैरेक्टर में mia maelzer ने गजब काम किया है. उन्हें देखकर लगा कि टैलेंटेड लोगों को मौका इतना कम क्यों मिलता है और क्यों इंडस्ट्री में कई नॉन टैलेंटेड एक्टर्स को हमारे ऊपर थोपा जाता है. इनके अलावा भी बाकी के सारे एक्टर कमाल हैं 

राइटिंग और डायरेक्शन
करन तेजपाल, गौरव ढींगरा औऱ स्वप्निल सालकर ने फिल्म लिखी है और करन तेजपाल ने डायरेक्ट की है, और इन्होंने दिखा दिया कि भाई अगर प्रोड्यूसर से पैसा लिया है तो काम करके दिया है. फिल्म पर पकड़ गजब है, राइटिंग शानदार है और फिल्म आपको पलक झपकने का मौका नहीं देती.

कुल मिलाकर ये फिल्म जरूर देखिए, मजा आ जाएगा 

 

ये भी पढ़ें -जवान दिखने के लिए हर रोज ये जूस पीती हैं मलाइका अरोड़ा, आप भी करें ट्राईं, खिल उठेगी स्किन

View More
Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

Tumbadchi Manjula Closing BO: 6 करोड़ के बजट में बनी ये हॉरर कॉमेडी मराठी फिल्म हुई सुपरहिट, कमाया 172.66 परसेंट प्रॉफिट
6 करोड़ के बजट में बनी ये हॉरर कॉमेडी मराठी फिल्म हुई सुपरहिट, कमाया 172.66 परसेंट प्रॉफिट
Dhamaal 4 BO Day 5 Live Updates: मंगलवार को भी धुआंधार नोट छाप रही 'धमाल 4', 10 बजे तक 83 करोड़ के हुई पार
मंगलवार को भी धुआंधार नोट छाप रही 'धमाल 4', 10 बजे तक 83 करोड़ के हुई पार
'वेलकम 3' के लिए सालों बाद कैसे साथ आए अक्षय कुमार और रवीना टंडन? डायरेक्टर अहमद खान ने खोला राज
'वेलकम 3' के लिए सालों बाद कैसे साथ आए अक्षय कुमार और रवीना टंडन? डायरेक्टर अहमद खान ने खोला राज
बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर तूफान लाने वाले हैं कार्तिक आर्यन, 'भूल भुलैया 4' को लेकर प्लानिंग शुरू
बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर तूफान लाने वाले हैं कार्तिक आर्यन, 'भूल भुलैया 4' को लेकर प्लानिंग शुरू

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget