Squid Game 3 Review: स्क्विड गेम यानी दुनिया की सबसे खतरनाक सीरीज. वो गेम जहां लोग गेम से बाहर नहीं होते, दुनिया से बाहर हो जाते हैं. इस शो का इंतजार दुनियाभर के लोगों को रहता है. शो भले कोरिया का है लेकिन इसके दीवाने इंडिया में भी खूब हैं. अब इसका तीसरा सीजन आ गया है और हर कोई जानना चाहता है कि भाई आगे क्या हुआ, 6 एपिसोड का ये सीजन कैसा है, क्या देखना चाहिए, तो पूरा रिव्यू पढ़ लीजिए.

कहानी- इस बार कहानी वहीं से आगे बढ़ती है जहां सीजन 2 खत्म हुआ था, तो अगर आपने पहले के सीजन नहीं देखे तो उन्हें देख लीजिए क्योंकि मामला समझ तो तभी आएगा, प्लेयर नंबर 456 का क्या हुआ , प्लेयर नंबर 222 का क्या हुआ, फ्रंट मैच क्या बचेगा, क्या पुलिसवाले को वो आईलैंड मिलेगा जहां ये गेम खेले जा रहे हैं, इन सारे सवालों को जवाब आपको नेटफ्लिक्स पर ही मिलेंगे क्योंकि कुछ भी बताना स्पॉयलर देना होगा जो हम देंगे नहीं.

कैसी है सीरीज- फिनाले के लिहाज से देखा जाए तो सीरीज ओके ही है. इस बार भी सीजन 2 की तरह बातें ज्यादा हैं वो गेम कम, पहला सीजन क्लासिक था, एक के बाद एक खतरनाक गेम खेले गए थे, फिर सीजन 2 हल्का पड़ा और यही हाल सीजन 3 का है, गेम काफी कम है, बाकी की चीजों पर फोकस ज्यादा है. इमोशनल मूमेंट्स ज्यादा क्रिएट करने की कोशिश की गई है लेकिन इन्हें समझना होगा कि इमोशन देखना है तो पंचायत देख लेंगे. स्क्विड गेम वालों से पंचायती क्यों करवानी, जहां गेम आती है वहां मजा आता है, एक बड़ा अलग प्लेयर भी गेम में आता है वो कौन है, उसकी उम्र क्या है, ये तो आपको शो देखने पर ही पता चलेगा.

क्या खत्म हो गया- अब ये सवाल कि क्या शो खत्म हो गया, देखिए शो को जिस तरह से खत्म किया गया है उससे तो लग रहा है कि इसका फिनाले हो चुका है और अब इसका कोई सीजन नहीं आएगा लेकिन एंडिंग में जो दिखाया गया है उसके बाद अगर इसे फिर से नए सिरे से शुरू भी कर दिया जाए तो हैरानी नहीं होनी चाहिए क्योंकि एंटरटेनमेंट की दुनिया में कुछ भी हो सकता है लेकिन अगर ऐसा हो तो फिर कायदे से हो, पहले सीजन जैसा हो जिसमें गजब का थ्रिल हो.

एक्टिंग-  lee jung jae का काम जबरदस्त है, वो हर सीजन की तरह शानदार हैं, वो सीरीज के मेन हीरो हैं और एंड तक हीरो ही रहते हैं , lee byung hun ने फ्रंट मैन का कैरेक्टर पूरे कन्विक्शन के साथ निभाया है ,wi haa joon का काम बढ़िया है, इस सीरीज के सारे एक्टर अपना काम अच्छे से कर गए हैं.

डायरेक्शन - hwang dong hyuk ने ये शो बनाया है और तीसरा सीजन आते आते वो शो को खींचते ही दिखे. पहले सीजन में इसके सारे थ्रिल को इस्तेमाल कर लिया गया, यहां गेम्स पर फोकस काफी कम रहा और ये कमजोरी रही. बाकी सेट अच्छा लगता है, कैरेक्टर असरदार हैं लेकिन ये शो जिसके लिए जाना जाता है वो एलिमेंट कम दिखा.

कुल मिलाकर फैंस तो इसे जरूर देखेंगे क्योंकि फिनाले है

रेटिंग -3.5 स्टार्स