एक्सप्लोरर

Son Of Sardaar 2 Review: फुल पैसा वसूल फैमिली एंटरटेनर, स्क्रीन पर पाकिस्तानी और थिएटर में बैठे दर्शक बोलेंगे- हिंदुस्तान जिंदाबाद

Son Of Sardaar 2 Review: अजय देवगन की कॉमेडी ड्रामा 'सन ऑफ सरदार 2' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले पढ़ लें रिव्यू.

सन ऑफ सरदार जैसी फिल्म से आपको क्या उम्मीद होती है, अच्छी कॉमेडी होगी, अच्छी लोकेशन होंगी, आप दिमाग को रिलैक्स करके पूरी फैमिली के साथ हंसेंगे, एंटरटेन होंगे, ढाई घंटे तक सारी टेंशन भूल जाएंगे. ये फिल्म जो प्रोमिस करती है, वो डिलीवर करती है. ऐसी फिल्में सिनेमा के लिए जरूरी है क्योंकि इस तरह की कमर्शियल फिल्मों से सिनेमा का बिजनेस चलता है और फैमिली ऑ़डियंस ऐसी ही फिल्में देखकर एंटरटेन होने के लिए थिएटर आती है. इस बार सन ऑफ सरदार में इंडिया है, पाकिस्तान है, चीन भी है, बॉर्डर के सनी देओल, सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ भी हैं. और एक जबरदस्त कैमियो भी है यानि फुल पैसा वसूल होगा आपका.
 
कहानी
जस्सी यानि अजय देवगन अपनी पत्नी नीरू बाजवा को लेने इंग्लैंड जाते हैं लेकिन वहां पत्नी उन्हें तलाक देने के लिए तैयार बैठी है. फिर वहां जस्सी की मुलाकात होती है सुख यानि म्रुणाल ठाकर के परिवार से जो पाकिस्तानी है. सुख का पति उसे छोड़कर भाग जाता है और उनकी बेटी को प्यार हो जाता है एक सरदार से. अब सरदार की फैमिली पाकिस्तानी फैमिली में शादी कैसे करेगी. ये काम करवाना है जस्सी को, जस्सी ये कैसे करेगा, यही इस बार दिखाया गया है. 
 
कैसी है फिल्म
ये एक बिना दिमाग लगाए देखने वाली फिल्म है और ऐसी फिल्में इसी तरह से देखी जाती हैं. ये इनके ट्रेलर से ही पता चल जाता है, फिल्म में बढ़िया कॉमेडी है. फर्स्ट हाफ में बॉर्डर फिल्म का एक सीन आता है जहां आप खूब हंसेंगे. फिल्म की लोकेशन कमाल की है. असीम बजाज की सिनेमैटोग्राफी अच्छी है. बीच बीच में अच्छा म्यूजिक आता है, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगते हैं. इंडिया पाकिस्तान एंगल को काफी मजेदार तरीक से दिखाया गया है जिसे देखकर दर्शक ताली बजाते हैं. फिल्म कहीं बोर नहीं करती, आप लगातार एंटटरेन होते हैं हंसते हैं, और ऐसी फिल्में इसलिए बनाई जाती हैं. कहानी कोई महान नहीं है और ये ट्रेलर से ही पता चल गया था लेकिन ढाई घंटे आप सब कुछ भूलकर ये फिल्म एन्जॉय करते हैं. आखिरी में एक कैमियो आता है जो आपको थिएटर जाकर ही देखना होगा और ये बड़े असरदार तरीके से शूट किया गया है जिससे आपको फिल्म खत्म होते होते भी एक सरप्राइज मिलता है. 
 
एक्टिंग
अजय देवगन ने बढ़िया काम किया है. बड़े वक्त बाद वो स्क्रीन पर एनर्जी से भरे दिखे. ऐसा लगा कि वो खुद भी ये किरदार एन्जॉय कर रहे थे इसलिए दर्शक ने भी एन्जॉय किया. म्रुणाल ठाकुर ने सबसे ज्यादा इम्प्रेस किया. वो कमाल की लगी हैं और स्क्रीन पर उनमें गजब की एनर्जी दिखती है. वो अजय देवगन को पूरी टक्कर देती हैं. रवि किशन ने कमाल काम किया है, उनकी पंजाबी जबरदस्त लगती है. सबसे बढ़िया पंजाबी भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन ने ही बोली है. मुकुल देव को उनके इस दुनिया से जाने के बाद स्क्रीन पर देखना इमोशनल लगता है. विंदू दारा सिंह ने मजेदार काम किया है. नीरू बाजवा अच्छी लगती हैं. दीपक डोबरियाल का किरदार काफी मजेदार है और उन्होंने इसे अच्छे से प्ले किया है. कुबरा सैत अच्छी लगी हैं. रोशनी वालिया का काम अच्छा है, चंकी पांडे मजेदार हैं, शरत सक्सेना बढ़िया हैं.
 
राइटिंग और डायरेक्शन
मोहित जैन और जगदीप सिद्धू ने ये फिल्म लिखी है और विजय कुमार अरोड़ा ने डायरेक्ट की है. कहानी कुछ खास नहीं है लेकिन स्क्रीनप्ले अच्छे से लिखा गया है. कॉमिक पंच मजेदार हैं, ऐसी फिल्मों में वैसे भी कहानी ट्रेलर जितनी ही होती है. ट्रीटमेंट ही दमदार होना चाहिए, डायरेक्शन बढ़िया है, स्क्रीन पर फ्रेशनेस दिखती है और आप बोर नहीं होते.
 
म्यूजिक
फिल्म का म्यूजिक अच्छा है, फिल्म के फील के हिसाब से मजेदार लगता है. बीच बीच में गाने आते जिन्हें देखकर मजा आता है.
 
कुल मिलाकर फैमिली के साथ ये फिल्म देखिए, आपको मजा आएगा
 
रेटिंग- 3.5 स्टार्स

View More
Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

नयनतारा की 'मुकुथी अम्मान 2' का टीजर रिलीज, दिवाली पर 'रामायण' से होगा महाक्लैश
नयनतारा की 'मुकुथी अम्मान 2' का टीजर रिलीज, 'रामायण' से होगा महाक्लैश
एक्शन-रोमांस से कॉमेडी थ्रिलर तक, OTT पर इस हफ्ते होगा साउथ की 7 फिल्मों का धमाका
एक्शन-रोमांस से कॉमेडी थ्रिलर तक, OTT पर इस हफ्ते होगा साउथ की 7 फिल्मों का धमाका
अहान शेट्टी संग फिर दिखेंगी आन्या सिंह, ‘1920: कोल्ड विंटर' में निभाएंगी फीमेल लीड रोल
अहान शेट्टी संग फिर दिखेंगी आन्या सिंह, ‘1920: कोल्ड विंटर' में निभाएंगी फीमेल लीड रोल
राखी सावंत के बयान पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- स्वीपर तक की भी नौकरी नहीं मिली
राखी सावंत के बयान पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- स्वीपर तक की भी नौकरी नहीं मिली

वीडियोज

BRICS Summit 2026 | Sandeep Chaudhary: BRICS में VEG Menu पर मचा बवाल..भिड़ गई Congress-BJP! | ABP
Mahadangal:ब्रिक्स में खाने को लेकर, विपक्ष को बड़ी दिक्कत!| PM Modi | Brics Summit 2026|Sanjay Raut
Rajasthan Nikay Chunav Result: राजस्थान निकाय चुनाव में लहराया भगवा! | BJP | Congress | ABP News
Bollywood News: प्रमोशन का नया अंदाज! गणेश उत्सव के मौके पर शुरू हुआ फिल्म 'रामायण' का म्यूजिकल कैंपेन (14.09.26)
Yeh Fitoor Tera: Saumya के घर बुलावा और छा गया सन्नाटा! माँ के फैसले से सहम गई Saumya!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागांव उपचुनाव: कांग्रेस ने किया उम्मीदवार का ऐलान, पूर्व MLA को दिया टिकट
नागांव उपचुनाव: कांग्रेस ने किया उम्मीदवार का ऐलान, पूर्व MLA को दिया टिकट
UCC का JDU ने किया 'विरोध', अब चिराग पासवान ने भी साफ कर दिया रुख
UCC का JDU ने किया 'विरोध', अब चिराग पासवान ने भी साफ कर दिया रुख
स्टेज 4 कैंसर के दर्द में नफीसा अली, ओवरी और पेट के बाद लीवर तक पहुंचा इंफेक्शन
स्टेज 4 कैंसर के दर्द में नफीसा अली, ओवरी और पेट के बाद लीवर तक पहुंचा इंफेक्शन
भारत का दौरा करेगी PAK टीम, चैंपियंस ट्रॉफी में मुकाबला; जारी हुआ शेड्यूल 
भारत का दौरा करेगी PAK टीम, चैंपियंस ट्रॉफी में मुकाबला; जारी हुआ शेड्यूल 
TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान
TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
'काजू की बोरी...', रणधीर जायसवाल के वायरल वीडियो पर केरल कांग्रेस का तंज
'काजू की बोरी...', रणधीर जायसवाल के वायरल वीडियो पर केरल कांग्रेस का तंज
Rajasthan Nikay Chunav Result Live: राजस्थान के युवाओं ने फिर जताया PM मोदी पर भरोसा- CM भजनलाल शर्मा
Live: राजस्थान के युवाओं ने फिर जताया PM मोदी पर भरोसा- CM भजनलाल शर्मा
Embed widget