So Long Valley Review: आश्रम वाली बबीता की ये फिल्म देखकर कैब लेने में डर लगेगा, दिमाग घुमा देगा सस्पेंस
So Long Valley Review: जिन लोगों को सस्पेंस या थ्रिल से भरी फिल्मों का शौक है, तो वो लोग 25 जुलाई 2025 को 'सो लॉन्ग वैली' रिलीज हो रही है, इसे देख सकते हैं.
मान सिंह
त्रिधा चौधरी, आकांक्षा पुरी, विक्रम कोचर
एक अच्छी फिल्म के लिए सबसे जरूरी होती है कहानी, चाहे बजट कम हो,चाहे उसमें कोई बड़ा सुपरस्टार न हो, अगर कहानी में दम होगा तो फिल्म अच्छी बनती है और उसके चलने के चांस भी होते हैं, हाल ही मैं 'सैयारा' इसका उदाहरण है, सो लॉन्ग वैली भी एक ऐसी ही फिल्म है, ये फिल्म कम बजट में बनी है, इसमें कोई बड़े सितारे नहीं है लेकिन ये फिल्म अपनी कहानी और अपने सस्पेंस से आपको बांध कर रखती है.
कहानी- एक लड़की शिमला से मनाली के लिए एक कैब लेकर निकलती है और गायब हो जाती है, वो कहां गई, उसके साथ क्या हुई, क्या उसका मर्डर हो गया, क्या किसी ने कोई साजिश की, मनाली और शिमला दोनों शहरों की पुलिस उसे ढूंढने में लग जाती है और फिर जो सच सामने आता है वो हैरान करने वाला होता है, और ये जानने के लिए आपको थिएटर जाना होगा
कैसी है फिल्म- ये फिल्म शुरू से एंड तक आपको बांधकर रखती है, पहाड़ों की खूबसूरती तो आपको दिखती ही है, सस्पेंस भी आपको स्क्रीन पर बांधे रखता है, आपको बिल्कुल अंदाजा नहीं लगा पाते कि आगे क्या होगा, फिल्म में अच्छे ट्विस्ट एंड टर्न डाले गए हैं, जिससे आपकी दिलचस्पी एंड तक बनी रहती है,एक संस्पेंस थ्रिलर में जो भी एलिमेंट्स चाहिए होते हैं वो इस फिल्म में हैं.
इस फिल्म का बजट कम है और ये आपको फिल्म देखते हुए महसूस होता है लेकिन कहानी में दम है, ट्रीटमेंट बढ़िया है तो इसे इग्नोर किया जा सकता है लेकिन एक बात ये भी महसूस होती है कि अगर इन्हीं लोगों को बड़ा बजट दे दिया जाए तो ये कमाल की फिल्में बना सकते हैं, बॉलीवुड में हर साल हजारों करोड़ बर्बाद होता है खराब फिल्म बनाने में और वहीं कुछ लोग कम बजट में भी टैलेंट दिखा जाते हैं
एक्टिंग- शाहरुख खान के साथ डंकी में नजर आ चुके विक्रम कोचर इस फिल्म की जान हैं, उन्होंने एक सनकी कैब वाले का किरदार निभाया है और क्या कमाल का काम किया है, आप उनके फैंन हो जाएंगे.
आश्रम सीरीज से चर्चा में आई त्रिधा चौधरी ने पुलिसवाली के किरदार में जान डाल दी है, वो इस किरदार में पूरी तरह से सूट करती हैं और काफी इम्प्रेस करती हैं, आकांक्षा पुरी का काम भी अच्छा है, मान सिंह ने इंस्पेक्टर देव के किरदार में बढ़िया काम किया है, अलीशा परवीन भी इम्प्रेस करती हैं.
डायरेक्शन- मान सिंह ने ये फिल्म डायरेक्ट भी की है और प्रोड्यूस भी और उन्होंने कहानी बढ़िया लिखी है, सस्पेंस बिल्ड करने में वो कामयाब रहे हैं, और यही इस फिल्म की खासियत है कि आपको पता नहीं चलता कि आगे क्या होगा.
कुल मिलाकर सस्पेंस फिल्मों के शौकीन हैं तो जरूर देखिए.
रेटिंग- 3 स्टार्स


























