एक्सप्लोरर

Nikita Roy Review: सोनाक्षी और कुश सिन्हा की इस फिल्म ने चौंका दिया, अंधविश्वास की कायदे से खुली पोल

Nikita Roy Review: 'सैयारा' और 'तन्वी द ग्रेट' के बीच रिलीज हुई सोनाक्षी सिन्हा की 'निकिता रॉय' चौंकाती है. अगर आप इस फिल्म को देखना चाह रहे हैं तो पहले ये रिव्यू जरूर पढ़ लें.

ये फिल्म महीना पहले रिलीज होनी थी, ये टाल दिया गया, अब हुई तो सामने 'सैयारा' और 'तन्वी द ग्रेट' जैसी फिल्में थीं जिन्हें खूब हाइप और प्रमोशन मिला. बहुत लोगों को पता भी नहीं कि ये फिल्म आ रही है. फिल्म का प्रमोशन भी कम हुआ और फिल्म से उम्मीदें भी कम थीं लेकिन ये फिल्म चौंकाती है. एक अहम मुद्दे पर बनी एक अच्छी फिल्म जो आप बेझिझक देख सकते हैं

कहानी- एक शख्स अंधविश्वास के खिलाफ काम करता है. ऐसे लोगों और बाबाओं की पोल खोलता है जो अंधविश्वास फैलाते हैं, लेकिन उसे एक बाबा कहता है कि वो 3 दिन में मर जाएगा और वाकई 3 दिन बाद उसकी मौत हो जाती है. अब उसकी बहन निकिता रॉय यानी सोनाक्षी सिन्हा उसकी मौत की वजह का पता लगाती है और चौंकाने वाली बातें सामने आती हैं. क्या होता है, ये आपको थियेटर जाकर देखना होगा.

कैसी है फिल्म- बिना उम्मीदों के रिलीज हुई ये फिल्म आपको सरप्राइज कर देती है. फिल्म को काफी अलग तरह से बनाया गया है. शुरू से ही फिल्म आपको बांध लेती है. बेकार का टाइम बर्बाद नहीं किया जाता. आप जानना चाहते हैं कि आगे क्या होगा.

2 घंटे से भी कम टाइम में फिल्म खत्म हो जाती है और पूरी फिल्म के दौरान आप फोन चेक नहीं करते क्योंकि कुछ न कुछ दिलचस्प होता रहता है. विदेशी लोकेशंस कमाल लगते हैं. कुछ सीन आपको काफी हैरान करते हैं और कुल मिलाकर आपको लगता है कि ये फिल्म जितना इसे मिला है उससे कहीं ज्यादा डिजर्व करती है.

एक्टिंग- सोनाक्षी सिन्हा का काम अच्छा है. वो उस किरदार में सूट करती हैं. उन्होंने मेच्योर एक्टिंग की है. बेकार की ओवर एक्टिंग या ड्रामा बिल्कुल नहीं किया. परेश रावल बाबा के किरदार में असर छोड़ते हैं. अर्जुन रामपाल बढ़िया लगे हैं. सुहैल नय्यर का काम काफी अच्छा है. इश्क में इंसान क्या कुछ कर सकता है ये उनका किरदार अच्छे से बताता है.

डायरेक्शन- कुश सिन्हा ने पहली फिल्म ऐसी चुनी ये हैरानी की बात है और इसे वो ठीक से बना गए ये और भी हैरानी की बात है. इस फिल्म पर उनकी पकड़ दिखती है. फिल्म की लंबाई हो या किरदारों का इस्तेमाल,उन्होंने ये काम अच्छे से किया है. पहली फिल्म के लिहाज से उनका काम बढ़िया कहा जाएगा.

कुल मिलाकर ये फिल्म देखी जा सकती है.

रेटिंग - 3 स्टार

View More
Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

आमिर खान की बहन ने छुए रेखा के पैर, साथ में दिए पोज, 'लगान' इवेंट से वायरल हुई तस्वीरें
आमिर खान की बहन ने छुए रेखा के पैर, साथ में दिए पोज, 'लगान' इवेंट से वायरल हुई तस्वीरें
माधुरी दीक्षित का 28 साल पुराना सॉन्ग, जिसके लिए रास्ते से उठाए थे लोग, शर्ट उड़ते ही बना कल्ट
माधुरी दीक्षित का 28 साल पुराना सॉन्ग, जिसके लिए रास्ते से उठाए थे लोग, शर्ट उड़ते ही बना कल्ट
कभी रिलीज नहीं हो पाई आमिर खान-रेखा की ये फिल्म, एक्ट्रेस ने जताई मिस्टर परफेक्शनिस्ट संग काम करने की इच्छा
कभी रिलीज नहीं हो पाई आमिर खान-रेखा की ये फिल्म, एक्ट्रेस ने जताई मिस्टर परफेक्शनिस्ट संग काम करने की इच्छा
Disha Patani Birthday Inside Pics: मौनी रॉय से कृष्णा श्रॉफ तक, दिशा पटानी की बर्थडे पार्टी में इन सेलेब्स ने लगाए चार चांद, देखें फोटोज
मौनी रॉय से कृष्णा श्रॉफ तक, दिशा पटानी की बर्थडे पार्टी में इन सेलेब्स ने लगाए चार चांद, देखें फोटोज

वीडियोज

Delhi TMC Rebel MP Meeting: बागियों की बैठक में शामिल होंगी Sayoni Ghosh | Bengal | Mamata Banerjee
US-Iran Deal: खुल जाएगा होर्मुज...ईरान-अमेरिका युद्ध खत्म?आखिर क्या होने वाला है? Inside Story
Bengal TMC Crisis: Amit Shah से आधे घंटे तक क्या हुई बात? | Sudip Bandyopadhyay | Mamata | Suvendu
Patna Train Dispute: Patliputra स्टेशन पर छात्रों का महातांडव! | Bihar Latest News
Khan Sir Controversy: खान सर को मिली जमानत...नेपाल में रौशन आनंद के भाई की हत्या! उड़ गए सबके होश!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bandi Sanjay Convoy: बीच रास्ते में सरपट दौड़ रही थी मंत्री जी की कार! अचानक हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए सभी के होश, जानें पूरा मामला
बीच रास्ते में सरपट दौड़ रही थी मंत्री जी की कार! अचानक हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए सभी के होश, जानें पूरा मामला
'मुसलमानों को एक भी टिकट नहीं देते, अगर इंदिरा गांधी होतीं तो...', अशोक गहलोत का BJP पर हमला
'मुसलमानों को एक भी टिकट नहीं देते, अगर इंदिरा गांधी होतीं तो...', अशोक गहलोत का BJP पर हमला
महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली 7 बल्लेबाज, देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली 7 बल्लेबाज, देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
माधुरी दीक्षित का 28 साल पुराना सॉन्ग, जिसके लिए रास्ते से उठाए थे लोग, शर्ट उड़ते ही बना कल्ट
माधुरी दीक्षित का 28 साल पुराना सॉन्ग, जिसके लिए रास्ते से उठाए थे लोग, शर्ट उड़ते ही बना कल्ट
'राहुल गांधी को बलि का बकरा बनाने से...', केरल के पूर्व CM को गले ना लगाने वाले बयान पर भड़का लेफ्ट तो केसी वेणुगोपाल ने दिया जवाब
'राहुल गांधी को बलि का बकरा...', विजयन को गले ना लगाने वाले बयान पर भड़का लेफ्ट तो वेणुगोपाल ने दिया जवाब
'दादा आपका तो पेट खराब था', सुदीप बंद्योपाध्याय ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ तो महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'दादा आपका तो पेट खराब था', सुदीप बंद्योपाध्याय ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ तो महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
Watch: नीतीश कुमार रेड्डी के संस्कार तो देखिए, चलती प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया ये काम; वीडियो वायरल
नीतीश कुमार रेड्डी के संस्कार तो देखिए, चलती प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया ये काम; वीडियो वायरल
Mobile Emergency Alert: अब अचानक आपका मोबाइल नहीं होगा वाइब्रेट, NDMA ने बंद किया इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम
अब अचानक आपका मोबाइल नहीं होगा वाइब्रेट, NDMA ने बंद किया इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम
Embed widget