एक्सप्लोरर

Murderbaad Review: ये फिल्म देखकर टूरिस्ट गाइड के साथ घूमने में डर लगेगा, दिमाग घुमा देने वाली मर्डर मिस्ट्री

Murderbaad Review: कई बड़ी फिल्मों के बीच 'मर्डराबाद' भी रिलीज हुई है. इसे सिर्फ 25 साल के डायरेक्टर ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म देखते समय आपको कमाल का थ्रिल महसूस होने वाला है.

फिल्म का नाम ही 'मर्डरबाद' हो तो लगता है पता नहीं कितने मर्डर होंगे फिल्म में. कहीं कोई गैंगस्टर स्टोरी तो नहीं लेकिन ये इससे बिल्कुल अलग है. फिल्म छोटे बजट की है तो चर्चा कम है और ऐसा अक्सर अच्छी छोटी फिल्मों के साथ होता है. धीरे धीरे लोगों की पता चलता है और वो उन्हें देखते हैं. इस फिल्म को 25 साल के यंग डायरेक्टर अर्नब चटर्जी ने बनाया है और कुल मिलाकर कुछ कमियों के बावजूद वो एक अलग तरह की एंटरटेनिंग फिल्म बनाने में कामयाब हुए हैं.

कहानी- ये कहानी है जयपुर की जहां जयेश यानी नकुल रोशन सहदेव एक टूरिस्ट गाइड होता है. उसके टूर ग्रुप की एक NRI लड़की कनिका कपूर से उसे इश्क हो जाता है. कनिका भी जयेश को पसंद करती है. मामला सही चल रहा होता है कि तभी होता है एक मर्डर जो इनकी जिंदगी बदल देता. ये मर्डर किसका हुआ, क्यों हुआ, किसने किया, इन सवालों के जवाब आपको थियेटर जाकर ढूंढने होंगे क्योंकि मर्डर मिस्ट्री में कहानी इससे ज्यादा नहीं बताई जा सकती.

कैसी है फिल्म- ये एक ऐसे फिल्म है जहां आप एंड तक ये जानना चाहते हैं कि मर्डर हुआ तो हुआ क्यों और किया तो किसने किया और यही इस फिल्म की खासियत है. फिल्म शुरू में मुद्दे पर आने में थोड़ा सा टाइम लेती है लेकिन फिर आपको बांध लेती है. एक के बाद एक ट्विस्ट आते हैं जो दिलचस्पी बनाए रखते हैं. 

हालांकि लगता है कि कुछ सीन छोटे होते या कट जाते तो और मजा आता लेकिन कुल मिलाकर आओ फिल्म को एंजॉय करते हैं. आपको जयपुर की खूबसूरती दिखती है, सस्पेंस आपको परेशान करता है, हर बार वो होता है जो आप सोचते नहीं और यही इस फिल्म की खासियत है. छोटे बजट की फिल्म है लेकिन कहानी में दम है.

एक्टिंग- नकुल रोशन सहदेव ने अच्छा काम किया है. वो काफी मासूम लगते हैं और ये उनके किरदार पर काफी सूट करता है. कनिका कपूर काफी खूबसूरत लगती हैं. उनकी एक्टिंग अच्छी है, आगे उम्मीद है वो और बेहतर करेंगी. शारिब हाशमी फिर से दिल जीत लेते हैं. वो मंझे हुए एक्टर हैं और हर सीन में वो ये महसूस करवा जाते हैं. मनीषा चौधरी ने पुलिसवाले का किरदार मजबूती से निभाया है, सलोनी बत्रा का काम अच्छा है.

डायरेक्शन- फिल्म को अर्नब चटर्जी ने डायरेक्ट किया है. उनकी उम्र 25 साल है और अपनी उम्र के हिसाब से उनका काम बढ़िया है. वो सस्पेंस बनाने में कामयाब रहे. हालांकि स्क्रीनप्ले और टाइट होता, कुछ सीन हटा दिए जाते तो फिल्म और मजेदार लगती.

कुल मिलाकर एक छोटे बजट की अच्छी फिल्म को मौका दीजिए

रेटिंग - 3 स्टार्स

View More
Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

HJTIHH BO Day 1:बॉक्स ऑफिस पर चला 'है जवानी तो इश्क होना है' का जादू, 5 फिल्मों को रौंद बनाया तगड़ा रिकॉर्ड , जानें- कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर चला 'है जवानी तो इश्क होना है' का जादू, 5 फिल्मों को रौंद बनाया तगड़ा रिकॉर्ड
Peddi BO Day 2: राम चरण की 'पेद्दी' ने दूसरे दिन भी मचाया तहलका, धुआंधार कर डाली कमाई, बस चार करोड़ और कमाते ही बना देगी बड़ा रिकॉर्ड
'पेद्दी' ने दूसरे दिन भी मचाया तहलका, धुआंधार कमा डाले करोड़ों, अब शतक लगाने से रह गई बस इंचभर दूर
Neha Kakkar Birthday: समोसे बेचने वाले की लड़की कैसे बनीं टॉप सिंगर? कभी कमाती थीं सिर्फ 500 रुपये
समोसे बेचने वाले की लड़की कैसे बनीं टॉप सिंगर? कभी कमाती थीं सिर्फ 500 रुपये
Box Office Collection Live: बॉक्स ऑफिस पर 'बंदर' का हाल बेहाल, 'पेद्दी' और 'है जवानी तो इश्क होना है' ने मारी बाजी
Box Office LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'बंदर' का हाल बेहाल, 'पेद्दी' और 'है जवानी तो इश्क होना है' ने मारी बाजी

वीडियोज

US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News
Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar
Bharat Ki Baat: कमलेश बिंद एनकाउंटर पर महा-संग्राम! | Vineet Rai | Encounter News | UP News

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, कांग्रेस के लिए आई गुड न्यूज
बंगाल में ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, कांग्रेस के लिए आई गुड न्यूज
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू यादव ने अपनी सारी सुरक्षा वापस की, अब बिना सिक्योरिटी के रहेंगे
राबड़ी देवी और लालू यादव ने अपनी सारी सुरक्षा वापस की, अब बिना सिक्योरिटी के रहेंगे
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किन नेताओं को सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किसे सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
IND vs AFG Live Streaming: आज कितने बजे से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
आज कितने बजे से शुरू होगा IND vs AFG टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
Women's Health: पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं
पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं
Embed widget