एक्सप्लोरर

Monica O My Darling Review: जबरदस्त थ्रिलर है राजकुमार, राधिका और हुमा की नई नेटफ्लिक्स रिलीज

Monica O My Darling Review: मोनिका फिर लौट आई है..लेकिन हेलेन नहीं इस बार मोनिका बन कर स्क्रीन पर आई हैं हुमा कुरेैशी। लेकिन क्या ये मोनिका दर्शकों की डार्लिंग बन पाएगी...

Monica O My Darling Review: राजकुमार राव, हुमा और राधिका आप्टे की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज, हो चुकी है.. फिल्म को डायरेक्ट किया है वासन बाला ने और फिल्म बनाई है अंधाधुन जैसी क्लासिक फिल्म के मेकर्स ने. जिस तरह का हाइपऔर उम्मीदें सभी ने इस फिल्म से लगाई थी, ये फिल्म एकदम उनपर खरी उतरी है. ये फिल्म एक डार्क कॉमेडी, इमोशनल, मर्डर मिस्ट्री और जबरदस्त थ्रिलर है 

कहानी

इस फिल्म की  कहानी घूमती है एक अम्पायर के इर्द गिर्द, एक ऐसी कंपनी जहां राजकुमार राव यानी जयंत और हुमा यानी मोनिका काम करते हैं. वहीँ सिकंदर खेर इस कंपनी के मालिक के बेटे हैं जो अपने ही टशन में रहते तो हैं लेकिन उसके पिता उससे ज़्यादा प्यार राजकुमार यानि जयंत से करते हैं. जयंत की एक fiance भी है जो सिकंदर खेर की सौतेली बहन है. इसी के साथ मोनिका के साथ चलता है  राजकुमार राव का अफेयर और फिर मोनिका प्रेग्नेंट हो जाती है और किसी तरह से राजकुमार के साथ और भी दो लोगो को ब्लैकमेल करने की कोशिश करती है. अब मोनिका से कैसे छुटकारा पाया जाए, पूरी कहानी इस पर है. कंपनी में मर्डर हो रहे हैं और इसलिए पुलिस को केस को दे दिया जाता है जहाँ राधिका आप्टे को जो काफी अहम रोल है.

मर्डर की इस मिस्ट्री में कई ऐसे फनी पंचेस मारे जाते हैं जहां आपको काफी हंसी आती है. फिल्म आपको बांधकर रखती है और पूरा टाइम एक ही जगह पर बैठने पर मजबूर कर देगी. इस फिल्म में कौन किसका कातिल है, ये जानना ही काफी मुश्किल हो जाता है और इस सस्पेंस को फिल्म में काफी अच्छे से भुनाया गया है.
 
इस फिल्म का ट्रीटमेंट और म्यूजिक इसकी जान है, जो पूरा टाइम फिल्म में बैकग्राउंड में चलता है और फिल्म में अलग ही फील देता है. उसी के साथ जब भी हुमा कुरैशी उर्फ मोनिका स्क्रीन पर आती हैं तो पूरा फ्रेम लाल रंग का हो जाता है, वो भी इस फिल्म का एक हाईलाइट कहा जा सकता है.
 

एक्टिंग

 राधिका आप्टे, राजकुमार राव, हुमा कुरैशी और सिकंदर खेर सभी ने काफी अच्छा काम किया है लेकिन महफ़िल लूट ली है हुमा ने जो  शानदार हैं. कहना गलत नहीं होगा की मोनिका ओ माय डार्लिंग जैसी फिल्म बॉलीवुड में काफी लम्बे समय से नहीं बनी. और इस फिल्म को OTT पर रिलीज करना अपने आप में बड़ी बात है. अगर आपको थ्रिलर, मिस्ट्री और डार्क कॉमेडी पसंद है तो आप इस फिल्म को काफी पसंद कर सकते हैं. ये फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Uunchai Review: Rajshri की ये फिल्म सिनेमा को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी, दोस्तों की ये कहानी जरूर देखनी चाहिए

View More
Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

प्रियंका चोपड़ा की 'ननद' की 30 साल की उम्र में मौत, सदमे में निक जोनस, पोस्ट में लिखा- 'माई सिस्टर फॉरएवर'
प्रियंका चोपड़ा की 'ननद' की 30 साल की उम्र में मौत, सदमे में निक जोनस
इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे आदित्य धर, पढ़ने में होती थी दिक्कत, जानें फिर कैसे बने बॉलीवुड के 'धुरंधर'
इस गंभीर बीमारी के शिकार आदित्य धर, पढ़ने में होती थी दिक्कत, फिर यूं बने बॉलीवुड के 'धुरंधर'
Bigg Boss 19 ने गौरव खन्ना संग कर दिया खेल! शो जीतने के 3 महीने बाद भी नहीं मिली 50 लाख रुपये की प्राइज मनी
बिग बॉस 19 ने गौरव खन्ना संग कर दिया खेल! शो जीतने के 3 महीने बाद भी नहीं मिली प्राइज मनी
मुस्लिम बॉयफ्रेंड ने मांग में भरा सिंदूर, महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी का Video वायरल
मुस्लिम बॉयफ्रेंड ने मांग में भरा सिंदूर, महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी का वीडियो वायरल
ABP Premium

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई  विद्या  के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Middle East War: ट्रंप ने जंग के पहले हफ्ते में 11.3 बिलियन डॉलर फूंके! पेंटागन का चौंकाने वाला खुलासा, क्या कंगाल होगा US?
ट्रंप ने जंग के पहले हफ्ते में 11.3 बिलियन डॉलर फूंके! पेंटागन का चौंकाने वाला खुलासा, क्या कंगाल होगा US?
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’, मिडिल ईस्ट की जंग के बीच बड़ा खुलासा
ईरान की मिसाइलों में रूस के ‘फिंगरप्रिंट’, मिडिल ईस्ट की जंग के बीच बड़ा खुलासा
The hundred 2026 Auction: द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
Bigg Boss 19 ने गौरव खन्ना संग कर दिया खेल! शो जीतने के 3 महीने बाद भी नहीं मिली 50 लाख रुपये की प्राइज मनी
बिग बॉस 19 ने गौरव खन्ना संग कर दिया खेल! शो जीतने के 3 महीने बाद भी नहीं मिली प्राइज मनी
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
पीरियड्स में आने वाले ब्लड से पता चलती हैं ये बीमारियां, कैसे मिलती है इनकी जानकारी?
पीरियड्स में आने वाले ब्लड से पता चलती हैं ये बीमारियां, कैसे मिलती है इनकी जानकारी?
सिर्फ ईरान नहीं, इन देशों में भी हिजाब है मैंडेटरी, कानून तोड़ा तो मिलती है सख्त सजा
सिर्फ ईरान नहीं, इन देशों में भी हिजाब है मैंडेटरी, कानून तोड़ा तो मिलती है सख्त सजा
Embed widget