Mistry Review: क्या हो अगर कोई जासूस किसी से हाथ मिलाते ही हाथ धोने लगे, किसी क्रिमिनल के घर का दरवाजा पुलिस वाले लात मारकर तोड़ रहे हैं और उसे इस बात की चिंता हो कि दरवाजा गंदा हो गया है, है ना अजीब, ऐसे ही जासूस अरमान मिस्त्री की कहानी है मिस्त्री, एक ऐसा जासूस जिसे OCD है,जो गंदगी देखते ही परेशान हो जाता है. ये सीरीज अमेरिकन शो मॉन्क का adaptation है, जियो हॉटस्टार पर इस सीरीज के 8 एपिसोड आ गए हैं. हर एपिसोड 30 से 35 मिनट का है, ये सीरीज आपका अच्छा टाइप पास करती है.
कहानीये कहानी है अरमान मिस्त्री की, उसे मुंबई पुलिस से सस्पेंड कर दिया गया है, क्यों किया गया है, ये आपको सीरीज देखकर पता चलेगा लेकिन वो हर केस में मुंबई पुलिस की मदद करता है क्योंकि वो कमाल का जासूस है. लेकिन उसे ओसीडी है, वो हर चीज को साफ करने में लगा रहा है. वो कई केस सॉल्व करता है और साथ ही उसकी अपनी जिंदगी का भी एक राज है. वो राज जिसकी वजह से उसे पुलिस से सस्पेंड किया गया, उसके केस औऱ उसका राज जानने के लिए आपको ये सीरीज देखनी होगी.
कैसी है सीरीजये एक ठीक ठाक सीरीज है, कई केस ओके टाइप हैं तो कई बढ़िया हैं. अरमान की निजी जिंदगी का सस्पेंस हर एपिसोड में नजर आता है और वो दिलचस्पी पैदा करता है. अरमान के तरीके कहीं क्यूट लगते हैं तो कहीं आपको लगता है ये कुछ ज्यादा हो गया है. ये सीरीज कोई सस्पेंस थ्रिलर नहीं है, आपका हल्का फुल्का एंटरटेनमेंट करती है. बीच बीच में कुछ केस के कुछ प्वाइटंस काफी दिलचस्पी भी पैदा करते हैं. नए नए किरदार आते रहते हैं इसलिए सीरीज में कुछ ना कुछ नया दिखता रहता है. कुल मिलाकर अच्छा टाइमपास करने के लिए ये सीरीज देखी जा सकती है. ना तो आपको लगेगा कि आप बोर हो गए और ना ही आपको लगेगा कि आपका वक्त पूरी तरह से बर्बाद हो गया .
एक्टिंगराम कपूर ने बढ़िया काम किया है, उनका किरदार ओसीडी की वजह से अलग है और यही उसकी खासियत है,कहीं आपको उनकी हरकतों पर हंसी आएगी तो कहीं आपको वो हरकतें बचकाना लगेंगी, लेकिन कुल मिलाकर राम कपूर ने ये किरदार बढ़िया तरीके से प्ले किया है. ये उनके बाकी किरदारों से अलग है. मोना सिंह ने पुलिस अफसर के किरदार में कमाल काम किया है और वो लगी भी कमाल की हैं. शिखा तल्सानिया अरमान की असिस्टेंट बनी हैं औऱ वो काफी क्यूट लगी हैं. abhiijeit chitre का काम अच्छा है. क्षीतिज दाते ने अच्छा काम किया है
डायरेक्शनRishabh seth ने सीरीज को डायरेक्ट किया है , उनका काम अच्छा है, अगर राइटिंग में थोड़े और ट्विस्ट और टर्न डाले जाते तो ये और मजेदार बनती.
कुल मिलाकर ये सीरीज देखी जा सकती है
रेटिंग- 3 स्टार्स
