Kaalidhar Laapata Review: एक और रीमेक, या फिर जरा वो क्या कहते हैं अंग्रेजी में Adaptation. तमिल फिल्मों की डायरेक्टर madhumitha ने साल 2019 में KD नाम की फिल्म बनाई, अब जब उन्होंने हिंदी में डेब्यू का सोचा तो कुछ नया किया, KD को कालिदास कर दिया, और लीजिए ओटीटी पर डालने के लिए एक और फिल्म तैयार हो गई. ये फिल्म ओटीटी के ही लायक है, वैसे भी जी5 पर कुछ खास होता नहीं है, वहां फिल्में अक्सर डंप ही की जाती हैं, तो उनके नाम एक और ऐसी फिल्म आ गई जो टाइम पास के लिए देखी जा सकती है.
कहानीये कहानी है कालीधर नाम के एक शख्स की, जिसे एक दिमागी बीमारी है, वो भूल जाता है, परिवार को उसकी प्रॉपर्टी चाहिए, तो वो उसके साथ एक फ्रॉड करके उसे कहीं छोड़ आते हैं कि वापस तो आ नहीं पाएगा, लेकिन फिर प्रॉपर्टी के चक्कर में उसकी जरूरत पड़ जाती है. एक पुलिसवाले और उसकी बीवी को लगता है कि अगर वो किसी लापता आदमी को ढूंढ लेगा तो उनका बच्चा हो जाएगा तो वो कालिदास का केस अपने हाथ में ले लेता है. कालिदास की मुलाकात एक अनाथ बच्चे से होती है और फिर वही उसकी जिन्दगी बन जाता है. कालिदास का एक अतीत भी है जिसमें एक लव स्टोरी है, ये सब क्या है, इसके लिए टाइम हो तो आप zee 5 पर ये फिल्म देख सकते हैं.
कैसी है फिल्मये एक टाइम पास टाइप की ही फिल्म है जिसमें एक बच्चे की एक्टिंग आपको कई जगह हंसाती है, उस बच्चे वाले हिस्से को छोड़ दिया जाए तो बाकी फिल्म बोरिंग लगती है. फिल्म देखते हुए ऐसा लगता है जैसे इसे किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म को देने के लिए ही बनाया गया है. अभिषेक और उस बच्चे के अलावा किसी के कैरेक्टर को ठीक से डेवलप नहीं किया गया है. लव स्टोरी भी अच्छे से नहीं लिखी गई, तो अगर कुछ नहीं कर रहे तो ये फिल्म देख सकते हैं.
एक्टिंग daivik bhagela ने शानदार काम किया है, वही इस फिल्म की जान हैं, वो हर किसी पर भारी पड़े हैं. डायलॉग डिलीवरी हो या एक्सप्रेशंस,उनका कोई जवाब नहीं, वो अनाथ हैं लेकिन बेचारे नहीं. अभिषेक बच्चन का काम ठीक ठाक है,वो ऐसा कुछ नहीं करते जो उन्होंने पहले नहीं किया. उन्हें देखकर कुछ शॉक नहीं लगता या ऐसा नहीं लगता कि कोई बहुत कमाल काम कर दिया हो. जीशान अयूब के कैरेक्टर को ज्यादा स्पेस दिया ही नहीं गया. निम्रत कौर अच्छी लगी हैं लेकिन उनकी कहानी को भी ठीक से नहीं लिखा गया.
राइटिंग और डायरेक्शनराइटर और डायरेक्टर madhumitha ने KD का कालीधर किया है, बस इससे ज्यादा कुछ नहीं.
रेटिंग- 2.5 स्टार्स
