Jurassic world Rebirth Review: जुरासिक पार्क बहुत से लोगों के बचपन का एक खास हिस्सा रही है. डायनासोर्स को पर्दे पर देखने का रोमांच अलग होता है और इस बार भी ये रोमांच गजब का है. ये फिल्म कमाल का विजुअल एक्सपीरियंस देती है और आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाती है. पूरी फैमिली के साथ ये फिल्म एंजॉय की जा सकती है, बच्चों के साथ आप अपने बचपन को फिर से जी सकते हैं.
 
कहानी
एक बड़ी कंपनी को एक ऐसी दवाई बनानी है जिससे दिल की बीमारी ठीक हो सकती है और इस दवाई से काफी पैसे कमाए जा सकते हैं. लेकिन इस दवाई के लिए हवा, जमीन और पानी में रहने वाले तीन तरह के डायनासोर्स के blood sample चाहिए. इसके लिए वो एक टीम बनाते हैं, इस टीम को रास्ते में एक फैमिली भी मिलती है जिसमें एक छोटी बच्ची भी है. फिर कैसे इन्हें डायनासोर्स मिलते हैं और क्या होता है, ये आपको थियेटर जाकर देखना होगा.
 
कैसी है फिल्म
ये एक कमाल की फिल्म है, इस फिल्म में कमाल के विजुअल्स नजर आते हैं जो आपको काफी हैरान भी करते हैं और एंटरटेन भी. ये jurassic park frachise  की सातवीं फिल्म है और चौथी jurassic world film है. ये एक standalone sequel है मतलब आपने अगर पिछली कोई jurassic park film नहीं भी नहीं देखी है तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि कहानी अलग है. ये फिल्म शुरू से ही आपको बांध लेती है, एक के बाद एक कमाल के सीक्वेंसेस आते हैं. पानी के अंदर वाले सीक्वेंस तो बहुत जबरदस्त हैं, एक सीन में डायनासोर्स का रोमांस दिखता है और आपको राज और सिमरन की याद आ जाती है और दिमाग में तुझे देखा तो ये जान सनम बजने लगता है. कुल मिलाकर ये फिल्म एक शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देती है.
 
एक्टिंग
Scarlett Johansson इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस हैं और उन्होंने कमाल का काम किया है. वो स्क्रीन पर एक अलग मैजिक क्रिएट करती हैं. mahershala ali की एक्टिंग जबरदस्त है. उनके किरदार का एक इमोशनल एंगल दिखाया गया है जो एक बच्ची के लिए डायनासोर से भिड़ जाता है और ये आपके दिल को छू लेता है. jonathan bailey ने अच्छा काम किया है, Rupert friend के कैरेक्टर नेगेटिव शेड वाला है और उनपर सूट किया है. manuel garcia rulfo एक पिता के किरदार में आपको काफी टच करेंगे, बाकी के सारे एक्टर्स भी बढ़िया हैं.
 
राइटिंग और डायरेक्शन
David koepp ने ये कहानी लिखी है और Gareth Edwards ने इसे डायरेक्ट किया है. कहानी ठीक ठाक है, उसमें ऐसी कोई बहुत चौंकाने वाले बात नहीं है, लेकिन डायरेक्शन और विजुअल ट्रीटमेंट कमाल है और वही इस फिल्म को जान है.
 
कुल मिलकर ये फिल्म जरूर देखिए
 
रेटिंग - 4 stars