Interrogation Review: इन दिनों छोटे बजट की फिल्मों में कमाल का कंटेंट देखने को मिल रहा है, इन फिल्मों के पास मार्केटिंग और प्रमोशन का पैसा भले इतना नहीं है लेकिन कंटेंट बड़ी बड़ी फिल्में से ज्यादा अच्छा है, ऐसी ही एक फिल्म जी 5 पर आई है, फिल्म का नाम है Interrogation, ये फिल्म महज 95 मिनट की है और आपको सांस लेने का मौका नहीं देती, कमाल की कहानी, कमाल के एक्टर और कमाल की फिल्म. 

कहानीएक रिटायर्ड जज का मर्डर हो जाता है , शक जाता है उनके चार करीबी लोगों पर जो मर्डर के दिन उनसे मिलने गए थे, आखिर कातिल कौन है, Interrogation होती है और फिर जो सच धीरे धीरे सामने आता है वो आपके होश उड़ा देता है, वो होता है जो आप सोचते नहीं, और क्या होता है इसके लिए आपको ये फिल्म देखनी होगी

कैसी है फिल्मये एक बढ़िया फिल्म है, सस्पेंस थ्रिलर के शौकीन हैे तो ये फिल्म आपको पसंद आएगी, फिल्म में एंड तक सस्पेंस बना रहता है, आप बिल्कुल अंदाजा नहीं लगा पाते कि आगे क्या होगा और यही सस्पेंस फिल्मों की खासियत होती है, फिल्म को बिल्कुल खींचा नहीं गया है.फिल्म बहुत तेजी से आगे बढ़ती है बल्कि आपको लगता है कि इतनी जल्दी क्या है, थोड़ी और लंबी हो सकती थी, ऐसा कम ही फिल्मों के साथ होता है, सारे कमाल के एक्टर लिए गए हैं जो थोड़ी थोड़ी दर ही स्क्रीन पर आते हैं लेकिन छा जाते हैं, कुल मिलाकर ये फिल्म अपने मकसद में कामयाब होती है. 

एक्टिंगराजपाल यादव का काम बढ़िया है, उन्होंने काफी अच्छे से ये किरदार निभाया है. यशपाल शर्मा इस रोल में खूब जमे हैं, दर्शन जरीवाला ने अच्छा काम किया है ,गिरीश कुलकर्णी का काम अच्छा है,  मनु सिंह ने अच्छा काम किया है, वो दर्शकों को अच्छा झटका देते हैं, अभिमन्यू सिंह छोटे से रोल में जानदार हैं, ऋतुजा शिंदे काफी इम्प्रेस करती हैं. 

राइटिंग और डायरेक्शनसानिल कोकटे, हर्ष शाह, अजोय वर्मा राजा ने कहानी लिखी है और इन्होंने कहानी को कमाल तरीके से लिखा है, सस्पेंस बनाए रखा है और स्क्रीनप्ले टाइट रखा है. अजोय वर्मा राजा का डायरेक्शन अच्छा है, फिल्म ज्यादा लोकेशन्स पर शूट नहीं हुई लेकिन उन्होंने ऐसा महसूस नहीं होने दिया . 

कुल मिलाकर अच्छी फिल्म है, जरूर देखिए

ये भी पढ़ें:-Raid 2 Box Office Collection Day 30: 'रेड 2' के लिए अब लाखों कमाने भी हो रहे मुश्किल, कैसे हो पाएगा अजय देवगन का ये सपना पूरा?