एक्सप्लोरर

Gram Chikitsalaya Review: ये सीरीज पंचायत का लाइट वर्जन है और यही इसकी खासियत भी है और कमी भी

Gram Chikitsalay Review: प्राइम वीडियो पर टीवीएफ की एक और सीरीज ग्राम चिकित्सालय स्ट्रीम हो चुकी है. यहां जानिए ग्रामीण जीवन पर आधारित ये सीरीज देखने लायक है या नहीं.

Gram Chikitsalay Review: ये सीरीज अच्छी है, कहानी अच्छी है, किरदार अच्छे हैं, एक्टर अच्छे हैं, लेकिन इस सीरीज को देखते हुए बार बार ये महसूस होता है कि ये पंचायत जैसी है. वही फील देने की कोशिश की गई या वही सेटअप वही बोली, जिस भेड़चाल में अब तक बॉलीवुड वाले फंसे थे उसी में अब ओटीटी भी फंसता जा रहा है और TVF से खासकर ऐसे उम्मीद नहीं होती कि वो एक ही तरह के फील का कंटेंट बनाएंगे.

कहानी- ये कहानी एक डॉक्टर की है जो ग्राम चिकित्सालय आता है. यहां लोग इलाज के लिए नहीं आते. यहां का स्टाफ तक यहां नहीं आता. लोग एक झोला छाप डॉक्टर के पास जाकर खुश हैं. अब यहां के हालात को कैसे ठीक किया जाए. क्या कुछ राजनीति होती है गांव में, क्या करता है ये डॉक्टर, यही इस सीरीज में दिखाया गया है.

कैसी है सीरीज- इस सीरीज को देखते हुए आपको बार बार लगता है कि ये सब तो देख हुआ है. डॉक्टर साहब आपको पंचायत के सचिव की लगते हैं. उनका कंपाउंडर पंचायत का बनराकस लगता है. वही चाय पीने वाली बात, वही देसी बोली, सब कुछ काफी लगता है.

पंचायत से पहले ये सीरीज देखी होती तो शानदार लगती. अब बस ठीक ठाक लगती है. पांच एपिसोड हैं और आखिरी का एपिसोड थोड़ा भटका हुआ लगता है. कहानी कहां से कहां पहुंच जाती है. ये सीरीज देखने में बुराई नहीं है, साफ सुथरी सीरीज है. परिवार के साथ देख सकते हैं लेकिन लगेगा ये पंचायत का सस्ता वर्जन.

एक्टिंग- इस सीरीज के हर किरदार ने कमाल काम किया है. डॉक्टर के किरदार में अमोल पराशर कमाल लगे हैं. उन्होंने इस किरदार को गजब पकड़ा है. अब पंचायत के सचिव जी जैसा लगता अच्छा है या बुरा ये आप तय कीजिए.

आकांक्षा रंजन कपूर एक दिन नॉन ग्लैमरस रोल में हैं. उन्हें देखकर आप पहचान नहीं पाएंगे, लेकिन उन्हें सीन तो देने चाहिए थे. उनके किरदार को ठीक से उभरने तक नहीं दिया गया. विनय पाठक झोला छाप डॉक्टर के रोल में जमे हैं. आनंदेश्वर द्विवेदी गजब काम कर गए हैं, वो सीरीज में अलग से चमकते हैं, बाकी सारे एक्टर बढ़िया हैं.

डायरेक्शन और राइटिंग - खुद TVF के फाउंडर अरुणाभ कुमार की ये कहानी है. उन्होंने पंचायत के डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा, श्रेय श्रीवास्तव और वैभव सुमन के साथ मिलकर इसे लिखा है. राहुल पांडे ने इसे डायरेक्ट किया है.

दिक्कत ये है कि TVF अब अपने कंटेंट से इतनी लंबी लकीर खींच चुका है कि उनसे उम्मीदें काफी हैं और यहां मामला पंचायत जैसा हो गया है. इसे बचना होगा, अलग कंटेंट बनाना होगा, पंचायत की कामयाबी इस सीरीज की कमजोरी बन गई है.

कुल मिलाकर ये सीरीज देख सकते हैं अगर आपको पंचायत के फील वाली सीरीज पसंद हो

रेटिंग- 3 स्टार्स

View More
Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 BO Day 1:इमरान हाशमी की  ‘आवारापन 2’ ने की बंपर ओपनिंग, 7 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
‘आवारापन 2’ की हुई धुआंधार शुरुआत, ओपनिंग डे पर बनाया ये रिकॉर्ड
Batwara 1947  Box Office: 'गदर 2' वाला जादू नहीं चला पाए सनी देओल, ‘बंटवारा 1947’ की धीमी हुई शुरुआत, शॉकिंग है कलेक्शन
'गदर 2' वाला जादू नहीं चला पाए सनी देओल, ‘बंटवारा 1947’ की धीमी हुई शुरुआत
कौन हैं पूरन गब्बी? इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' में खूंखार विलेन बनकर लूटी महफिल
'आवारापन 2' में इमरान हाशमी से भिड़ा ये एक्टर, जानिए कौन हैं पूरन गब्बी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget