Bhool Chuk Maaf Review: आजकल काफी लोग ऐसी फिल्में देखना चाहते हैं जिन्हें पूरी फैमिली के साथ देखा जा सके, जिन फिल्मों को देखने से पहले किसी से पूछना ना पड़े कि इसमें कोई ऐसा वैसा सीन तो नहीं, बच्चों को ले जा सकते हैं ना, ये बिल्कुल वैसी है फिल्म है,जिसे देखकर आप एंटरटेन होंगे, अपनी सारे टेंशन दो घंटे के लिए भूल जाएंगे, हंसेगे और पूरी फैमिली के साथ एन्जॉय करेंगे,कह सकते हैं कि ये एक सात्विक एंटरटेनर है.
कहानीये कहानी एक ऐसे शख्स की है जिसकी शादी बड़ी मुश्किल से तय होती है क्योंकि लड़की के पिता की डिमांड है कि लड़के की सरकारी नौकरी होनी चाहिए. अब जैसे तैसे नौकरी का जुगाड़ तो हो जाता है लेकिन शादी नहीं हो पा रही. ये जब भी सुबह उठता है तो इसे लगता है कि इसकी हल्दी है और अगले दिन शादी है लेकिन ये शादी हो ही नहीं पा रही. क्या वजह है इसकी और क्योंकि ये सबको कहता है भूल चूक माफ, ये जानने के लिए आपको थिएटर जाना होगा.
कैसी है फिल्मये एक बिल्कुल साफ सुथरी फैमिली फिल्म है जो आपको हंसाती है, एंटरटेन करती है. ऐसी फिल्में भी जरूरी हैं जिन्हें आराम से बिना दिमाग लगाए देखा जाए और एंटरटेन हुआ जाए. खासतौर पर ऐसी फिल्में बननी चाहिए जिन्हें थिएटर में पूरी फैमिली के साथ देखा जा सके. ये फिल्म आपको हंसाती है, एंटरटेन करती है और एक अच्छा मैसेज भी देती है. देखिए ये कोई मास्टरपीस फिल्म नहीं है लेकिन खराब फिल्म भी नहीं है. ये एक अच्छी फिल्म है जो सिर्फ और सिर्फ पूरी फैमिली को एंटरटेन करने के लिए बनाई गई है और इस मकसद में ये फिल्म कामयाब होती है. फिल्म में एक भी सीन ऐसा नहीं है जो फैमिली के साथ देखने पर आपको यहां वहां देखना पड़ेगा. फिल्म के कुछ वन लाइनर बढ़िया है, कास्टिंग शानदार है, हर एक्टर अपने रोल में फिट है. बनारस को फिल्म में दिखाया गया है, हालांकि बनारस की खूबसूरती को थोड़ा और दिखाया जाता तो और मजा आता, लेकिन कुल मिलाकर ये फिल्म देखकर आपको मजा आएगा. दो घंटे आप चिल करेंगे.
एक्टिंगराजकुमार राव ने बढ़िया काम किया है, आपको लग सकता है कि ऐसे किरदार वो पहले निभा चुके हैं लेकिन ऐसा नहीं है. टाइम लूप में फंसे शख्स का कैरेक्टर राजकुमार ने परफेक्ट तरीके से निभाया है. उनके एक्सप्रेशन शानदार हैं और कॉमिक टाइमिंग काफी अच्छी है. वामिका गब्बी सबसे ज्यादा इम्प्रेस करती हैं, वो लगी भी काफी खूबसूरत हैं और उनकी एक्टिंग भी अच्छी है. वो बिल्कुल ट्रेडिशनल हीरोइन की तरह एक्ट नहीं करती, इस किरदार को उन्होंने अपने तरीके से निभाया है और उन्हें देखकर मजा आता है. सीमा पाहवा का काम शानदार है. रघुवीर यादव ने अच्छा काम किया है, जाकिर हुसैन का काम अच्छा है, इसके अलावा सारी सपोर्टिंग कास्ट ने बढ़िया काम किया है. संजय मिश्रा का काम अच्छा है, उनका रोल और बड़ा होना चाहिए था. प्रगति मिश्रा ने राजकुमार राव की बहन का किरदार बढ़िया तरीके से निभाया है. इश्तियाक खान ने काफी अच्छा काम किया है, उनकी कॉमिक टाइमिंग जबरदस्त है.
डायरेक्शन और राइटिंगकरन शर्मा ने फिल्म को लिखा और डायरेक्ट किया है. करन ने जो वादा किया था वो डिलीवर किया है, एक साफ सुथऱी फिल्म बनाई है. हालांकि स्क्रीनप्ले पर थोड़ा और काम होता, क्लाइमैक्स में थोड़ा और ट्विस्ट डाला जाता तो और मजा आता लेकिन कुल मिलाकर उनका काम अच्छा है.
म्यूजिक फिल्म का म्यूजिक अच्छा है, तनिष्क बागची के गाने फिल्म में अच्छे लगते हैं, ऐसा नहीं लगता कि गाने इरिटेट कर रहे हैं या फिर क्यों आ गए, आप गाने एन्जॉय करते हैं
कुल मिलाकर ये फिल्म पूरी फैमिली के साथ देखिए
