नई दिल्ली: अक्सर देखा गया है कि लोग सुबह का ब्रेकफास्ट छोड़ देते हैं. कुछ लोगों को सुबह के वक्त खाना पसंद नहीं होता तो कुछ लोग ऑफिस में देर होने के चलते ब्रेकफास्ट छोड़ देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए ब्रेकफास्ट बेहद जरूरी है. चलिए जानते हैं सुबह ब्रेकफास्ट करने के फायदों के बारे में.
- जो लोग सुबह प्रोपर ब्रेकफास्ट नहीं करते हैं वे अपने शरीर को और बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं. सुबह आपको भूख हो या ना हो सुबह का नाश्ता बिल्कुल नहीं छोड़ना चाहिए. सुबह हेल्दी ब्रेकफास्ट करने से आप दिनभर फुर्तीले रहते हैं.
- मॉर्निंग ब्रेकफास्ट करने से आपके दिल की सेहत भी अच्छी रहती है इससे आप लंबे समय तक जीते हैं.
- एक रिसर्च में कहा गया है कि जो लोग अपने नाश्ते को दैनिक रूप से छोड़ देते हैं उनका वजन अधिक बढ़ने की आशंका रहती है. ब्रेकफास्ट दिनभर होने वाली क्रेविंग को कम करता है.
- डिनर के बाद सुबह के ब्रेकफास्ट में मील का लंबा गैप होता है. ऐसे में शरीर को एनर्जी देने और अधिक से अधिक चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए मॉर्निेंग ब्रेकफास्ट जरूरी है.
- 90% लोगों में से हर दूसरा व्यक्ति डायबिटीज से पीड़ित हैं जो कि एक्ट्रा वेट और एक्सरसाइज ना करने की वजह से होता है. रिसर्च में ये बात भी सामने आई है कि रोजाना नाश्ते को नहीं लेने से महिलाओं में इसकी आशंका ज्यादा रहती है.
- रेगुलर हेल्दी ब्रेकफास्ट करने से हार्ट डिजीज़ से भी बच सकते हैं.
- मॉर्निंग ब्रेकफास्ट से आपकी मैमोरी शार्प होती है.
नोट: ये रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.
