OMG! पति को शौक था साड़ी पहनने और मेकअप करने का, पत्नी ने मांगा तलाक!
ABP News Bureau | 29 Dec 2016 12:17 PM (IST)
नईदिल्ली: आजकल तलाक की वजह भी बड़ी अटपटी सी होने लगी हैं. हाल ही में एक दंपत्ति का इसलिए तलाक हो रहा है क्योंकि पति को साड़ी पहनने और मेकअप करने का शौक था. आप भी पढ़कर हैरान हो गए ना! जी हां, एक 29 वर्षीय महिला निहारिका (बदला हुआ नाम) ने अपने पति की साड़ी पहनने की आदत और महिलाओं की तरह व्यवहार करने के चलते तलाक की मांग की है. बैंग्लोर, इंदिरानगर की रहने वाली निहारिका के मुताबिक, उसके पति को रात में साड़ी पहनने, मेकअप करने और लड़कियों की तरह एक्ससरीज पहनना पसंद है. निहारिका सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करती है. सिटी पुलिस द्वारा चलाई जा रही वूमेन हेल्पंलाइन वनीथा सहायवानी की सीनियर काउंसलर सरस्वती का कहना है कि इस कपल की शादी एक साल पहले बैंग्लोर में हुई थी. लेकिन इनकी फर्स्ट नाइट पर ही निहारिका का पति फीमेल्स की तरह बिहेव करने लगा. फस्र्ट नाइट पर भी वो साड़ी पहनने की मांग करने लगा. निहारिका ने बताया कि उसका पति दिन में काम पर जाता था. शाम में घर आता और रात में साड़ी पहनता था. निहारिका अब अपने पति के साथ नहीं रह सकती. हालांकि निहारिका के पति ने भी अलग रहने की सहमति दे दी है.