ये काम करेंगे तो पार्टनर समझेगी खुद को सबसे लक्की!
एबीपी न्यूज़, वेब डेस्क | 08 Mar 2017 02:44 PM (IST)
नई दिल्लीः अगर आप अपनी पार्टनर का दिल जीतना चाहते हैं तो आपको कुछ ऐसे छोटे-छोटे काम करने चाहिए जिससे आपकी पार्टनर खुद को सबसे लक्की समझें. जानिए, कुछ ऐसे ही सुपरहॉट काम. कुकिंग करें- आप अगर अच्छी सी डिनर डेट प्लान कर रहे हैं तो आप बाहर जाकर डिनर करने से बेहतर है अपनी पार्टनर के लिए खुद कुकिंग करें. यकीन मानिए, इससे आपकी पार्टनर को बेहद अच्छा महसूस होने वाला है. लॉन्जरी गिफ्ट- आप अक्सर पार्टनर को गिफ्ट देने की सोचते हैं लेकिन आपको समझ नहीं आता कि उन्हें क्या गिफ्ट दें तो सबसे बेहतर तरीका है आप उन्हें एक सेक्सी लॉन्जरी रेड रोज के साथ गिफ्ट करें. लॉन्जरी ऐसी हो जिसे देखते ही आपकी पार्टनर का पहनने का मन करें. स्पेशल महसूस करवाएं- पार्टनर को हमेशा महसूस करवाएं कि आप उनसे बेइंतहा प्यार करते हैं और वो आपके लिए सबसे स्पेशल है. इसके लिए आप उनके साथ यूं ही टहलने निकल जाएं. उनसे प्यार भरी बातें करें. मन की बात- जहां आपकी पार्टनर को उम्मीद ना हो वहां अपने मन की बात लिखकर चिट्स चिपका दें. इससे आपकी पार्टनर को बहुत अच्छा महसूस होगा. स्पा बुकिंग- वीकेंड पर पार्टनर को बिना बताएं स्पा बुकिंग करवाएं. इससे आप दोनों एनर्जेटिक भी महसूस करेंगे. रोमांटिक फिल्म- फिल्मी होना बुरी बात नहीं है. आप पार्टनर के संग घर को ही सिनेमा हॉल बनाकर पॉपकर्न के साथ कोई रोमांटिक फिल्म देखें. पार्टनर को अटेंशन- पार्टनर को हमेशा अटेंशन दें. उन्हें उनको सुबह उठकर और रात को सोने से पहले किस करें. उन्हें प्यार से गले मिले और हमेशा अपना प्यार जताएं. डेट पर जाएं-जरूरी नहीं कि आप वैंलेंटाइन डे पर ही डेट पर जाएं. आप किसी भी वीकेंड पर रोमांटिक डेट पर जाने का प्लान बना सकते हैं. निजी स्पेस- पार्टनर को अपना निजी स्पेस भी दें. इससे आपकी पार्टनर आपके और करीब आएगी और आपका दिल से सम्मान करेगी. पार्टनर को अपने मन से कुछ ऐसी चीजें करने दें जो उसे पसंद हो.