Walnuts For Diabetes Control: डायबिटीज के मरीज को सोच-समझ कर किसी चीज को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए. आपके खान-पान और लाइफस्टाइल का असर सबसे पहले इस बीमारी पर पड़ता है. वैसे डायबिटीज के मरीज को ड्राई फ्रूटस का सेवन करना चाहिए. ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) सेहत के लिए बहुद फायदेमंद होते हैं. रोजाना एक मुट्ठी ड्राई फ्रूट्स खाने से कई बीमारियां दूर रहती है. अगर आप सारे ड्राई फ्रूट्स नहीं खा सकते तो डायबिटीज में आपको रोजाना 2 अखरोट जरूर खाने चाहिए. रोजाना अखरोट खाने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. 

अखरोट में पाए जाने वाले पोषक तत्वअखरोट में फाइबर, विटमिन्स, मिनरल्स, प्रोटीन और हेल्दी फैट पाया जाता है. अखरोट कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फोरस, कॉपर, सेलेनियम जैसे मिनरल्स का अच्छा सोर्स है. इसके अलावा अखरोट ओमेगा-3 फैटी ऐसिड से भरपूर है. ये आपके हार्ट को हेल्दी बनाने में मदद करता है. जानिए डायबिटीज में कैसे फायदेमंद है अखरोट

डायबिटीज में अखरोट खाने के फायदे (Akhrot Khane Ke Fayde)1- डायबिटीज कंट्रोल - अनहेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट की वजह से डायबिटीज तेजी से फैलने वाली बीमारी बन गई है. डायबिटीज के मरीज को फाइबर और विटामिन से भरपूर आहार का सेवन करना चाहिए. इसके लिए आप रोजाना 2 भीगे हुए अखरोट का सेवन करें. इससे डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी. 2-ब्लड शुगर कंट्रोल - हम जो भी डाइट लेते हैं उसका सीधा असर हमारे शरीर में ब्लड शुगर लेवल पर पड़ता है. ऐसे में डायबिटीज के मरीज को ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने वाली डाइट लेनी चाहिए. अखरोट में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं.3- मोटापा कम करे-  अखरोट खाने से मोटापा कम करने में मदद मिलती है. ये फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट का अच्छा सोर्स है. इन पोषक तत्वों से मोटापे को नियंत्रित किया जा सकता है. डायबिटीज के मरीज को मोटापा कंट्रोल करने की सलाह दी जाती है. ऐसे में अखरोट आपके लिए फायदेमंद है. 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.)ये भी पढ़ें: Weight Loss Tips: दूध पीकर भी कम हो जाएगा वजन, जानिए कैसे पीना चाहिए दूध

ये भी पढ़ें: Raju Srivastava Heart Attack: वर्कआउट करते वक्त राजू श्रीवास्तव को पड़ा हार्ट अटैक, ये लक्षण दिखें तो आप भी हो जाएं अलर्ट