Miss World 2018: चीन के सान्या शहर में हुए आयोजन में मिस वर्ल्ड 2018 का चुनाव कर लिया गया है. यह ताज मेक्सिको की वेनेसा पॉन्स डि लियोन ने जीता है. पॉन्स डी लियोन ने इस खिताब को जीतने के लिए करीब 118 प्रतिभागियों को हराया है.
इस मुकाबले में फर्स्ट रनर-अप थाईलैंड की निकोलीन लिम्सनुकान रहीं.
वेनेसा पॉन्स डि लियोन को यह ताज साल 2017 की मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने पहनाया.
उनका जन्म सात मार्च 1992 को मेक्सिको में हुआ था. खास बात यह है कि किसी मैक्सिकन ने यह ताज पहली बार जीता है.
ये अवॉर्ड जीतने के बाद वेनेसा पॉन्स डि लियोन ने कहा है कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि उन्होंने ये ताज अपने नाम कर लिया है.
इनके अलावा भारत की अनुकृति वास टॉप 12 में भी जगह बनाने में नाकामयाब रहीं. अनुकृति का जन्म तमिलनाडु में हुआ था. इसके साथ ही बता दें कि अनुकृति एक अच्छी डांसर और एथलीट भी हैं. खबरों की मानें तो अनुकृति की मां का सपना उनको फ्रेंच कोर्स कराके एक ट्रांसलेटर बनाने का था.
इस कंपटीशन में भारत, चिली, फ्रांस, बांग्लादेश, जापान, मलेशिया, मॉरिशस, मेक्सिको, नेपाल, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, थाइलैंड, युगांडा, अमेरिका, वेनेजुएला और वियतनाम की ब्यूटी क्वीन्स टॉप 30 में पहुंची थीं. वहीं, इससे पहले भारत की प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में जीता था.
