- लड़कियों को खरीदारी करना बेहद पसंद होता है, आप चाहे भले ही ज्यादा देर तक मॉल में रुकने पर बोर हो जाएं, लेकिन लड़कियां फैशनेबल कपड़ों, एक्सेसरीज और फुटवियर्स की दीवानी होती है, इसलिए आप उन्हें खूबसूरत ड्रेस, हैंडबैग की शॉपिंग कराने ले जा सकते हैं. आप अपनी पार्टनर को उनके पसंदीदा मॉल या स्टोर ले जाएं. आपका यह तोहफा आपकी पार्टनर को बेहद पसंद आएगा.
- वेलेंटाइन डे- पर घरेलू सामान जैसे मिक्सर-ग्राइंडर न खरीदें क्योंकि यह आपके केयरिंग नेचर को दिखाता तो हैं लेकिन यह न भूलें कि इस दिन आपके साथी को रोमांटिक गिफ्ट मिलने की आस होगी. आप चाहें तो बतौर गिफ्ट किसी बढ़िया स्पा सेंटर में स्पा सेशन गिफ्ट कर सकते हैं. इससे आपकी साथी को आराम और सुकून महसूस होगा और वह बेहद खुश हो जाएगी.
- आप चाहें तो अपनी पार्टनर को खुश करने के लिए कोई नाटक या ओपेरा दिखाने ले जा सकते हैं. रोमांटिक कैंडिल लाइट डिनर पर या कोई खूबसूरत जगह घूमाने भी ले जा सकते हैं. लांग ड्राइव पर भी आप दोनों जा सकते हैं.
- ऐसी कोई ड्रेस या गिफ्ट ना खरीदें जिससे आपकी साथी कंफर्ट महसूस ना करें. अगर वह आपकी खुशी के लिए आपका गिफ्ट स्वीकार कर भी लेती है तो उसे जबरन पहनने के लिए नहीं कहें. उनके इमोशंस का भी ख्याल रखें.
- लड़कियों को चॉकलेट और केक बेहद पसंद होता है, उन्हें खरीद कर चॉकलेट या केक खिलाने के बजाय खुद से बना कर खिलाएं. यह उनके लिए बेहतरीन सरप्राइज होगा, और आपका यह प्यार आपकी साथी कभी नहीं भूल पाएंगी.
वैलेंटाइन-डे गिफ्ट: गर्लफ्रेंड की पसंद को जान यूं करें इंप्रेस!
एजेंसी | 10 Feb 2017 08:45 AM (IST)
नई दिल्लीः वैलेंटाइन-डे के मौके पर हर कोई अपने साथी को खूबसूरत उपहार देना चाहता है. अगर आप इस उलझन में हैं कि फूल, टेडी बीयर या हार्ट शेप वाले उपहार में से क्या दें, तो फिर कुछ ऐसा चुनें जो आपकी प्रेमिका को जरूर पसंद आए. सीसोल कॉस्मेक्यूटिकल्स की को-फउांडर मनीषा चोपड़ा ने वेलेंटाइन-डे गिफ्ट खरीदने के संबंध में पुरुषों को ये सुझाव दिए हैं: