एक्सप्लोरर

Irctc Tour Package: पहाड़ों की सैर करना चाहते हैं गोरखपुर वाले तो चेक कर लें IRCTC का यह पैकेज, खाने-पीने के नहीं देने होंगे पैसे

Travel Tips: आप गोरखपुर के रहने वाले हैं और पहाड़ों की सैर करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी का यह पैकेज खास आपके लिए तैयार किया गया है.

मॉनसून ने भले ही दस्तक दे दी है, लेकिन गर्मी से पूरी तरह निजात नहीं मिल पाई है. ऐसे में आप अब भी पहाड़ों का रुख कर सकती हैं. दरअसल, आईआरसीटीसी पहाड़ों की सैर करने के लिए खास टूरिस्ट पैकेज लेकर आया है, जिसे खासतौर पर गोरखपुर के लोगों के लिए तैयार किया गया है. खास बात यह है कि इस पैकेज में आपको खाने-पीने के पैसे नहीं देने होंगे. इस पैकेज को आप ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि इस पैकेज में क्या-क्या खास है?

कहां-कहां कर सकेंगे सैर?

सबसे पहले तो यह सवाल है कि इस पैकेज में आप कहां-कहां घूम सकते हैं. दरअसल, आईआरसीटीसी के इस स्पेशल पैकेज में आप हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून और मसूरी की सैर कर सकते हैं. यूं कह लीजिए कि आपके टूर की शुरुआत मां गंगा के दर से होगी और पहाड़ों में आपका सफर पूरा होगा. 

कहां से शुरू होगा टूर?

बता दें कि आईआरसीटीसी ने यह पैकेज खासतौर पर गोरखपुर वालों के लिए लॉन्च किया है. ऐसे में इस टूर की शुरुआत गोरखपुर और लखनऊ से होगी. इन दोनों ही जगहों से टूरिस्ट आईआरसीटीसी की ट्रैवल ट्रेन पकड़ सकते हैं. आईआरसीटीसी यह पैकेज 12 जुलाई से शुरू कर रहा है, जिसके बाद इसे हर सोमवार बुक किया जा सकता है.

कितने दिन का होगा टूर?

अब आप यह तो जानना ही चाहते होंगे कि यह टूर कितने दिन का होगा तो आप इस ट्रिप के लिए ऑफिस से पूरे छह दिन की छुट्टी ले लीजिए, क्योंकि यह ट्रिप पांच रात और छह दिन का है. आईआरसीटीसी ट्रेन के माध्यम से यह टूर पूरा कराएगा. वहीं, डेस्टिनेशन पॉइंट के नजदीकी स्टेशन पर पहुंचने के बाद आपको कैब की सहूलियत दी जाएगी.

कितनी होगी इस पैकेज की फीस?

अब हम आपको इस टूर पैकेज की फीस के बारे में बताते हैं. अगर आप इस पैकेज को दो लोगों के लिए बुक करते हैं तो आपको 26310 रुपये प्रति व्यक्ति देने होंगे. अगर तीन लोग एक साथ ट्रैवल कर रहे हैं तो 20345 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से किराया लगेगा. बच्चों के लिए आपको अलग से 12423 रुपये देने होंगे. इस पैकेज को आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक किया जा सकता है.

पैकेज में मिलेंगी ये सुविधाएं

आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आपकी टिकट थर्ड एसी कोच में बुक की जाएंगी. अगर आप सेकेंड एसी कोच में बुकिंग चाहते हैं तो आपको एक्स्ट्रा किराया देना होगा. पैकेज में आने-जाने का ट्रेन का टिकट शामिल है. इसके अलावा कैब की फीस भी पैकेज में जोड़ ली गई है. खास बात यह है कि होटल में रहने और खाने-पीने के लिए आपको एक्स्ट्रा पेमेंट नहीं देना होगा. आईआरसीटीसी ही आपको ब्रेकफास्ट और डिनर मुहैया कराएगा. यह बात भी ध्यान रखें कि अगर आप मनपसंद कैब चाहते हैं तो उसके लिए आपको एक्स्ट्रा पैसे देने पड़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 10 दिन का करना है टूर तो कैसे हल्का रखें बैगेज? आपके बेहद काम आएंगे ये टिप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राजस्थान बजट को लेकर कांग्रेस नेता सचिन पायलट की पहली प्रतिक्रिया, 'मुझे आश्चर्य है कि...'
राजस्थान बजट को लेकर सचिन पायलट ने सरकार को घेरा, 'जनता भी नाउम्मीद हो चुकी है'
Thailand School Firing: कनाडा के बाद थाईलैंड के स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोग घायल, शूटर्स ने टीचर्स और स्टू़डेंट्स को बनाया बंधक
थाईलैंड के स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोग घायल, शूटर्स ने टीचर्स और स्टू़डेंट्स को बनाया बंधक
2026 टी20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए टूर्नामेंट से बाहर
2026 टी20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए टूर्नामेंट से बाहर

वीडियोज

Kohrra 2 Review | पुलिस, Family और एक नयी Murder Mystery | Mona Singh, Varun Sobti की जबरदस्त Performance
Parliament Session: संसद में राहुल को लेकर क्या बोल गए अनुराग? | Anurag Thakur on Rahul
Rahul Gandhi Full Speech: सदन में 'अडानी-अंबानी' पर बवाल! जब राहुल गांधी के भाषण पर छिड़ गई जंग!
8 Opposition MPs Suspension: Lok Sabha में 'No Entry', Congress और Left के सांसदों की बढ़ी मुश्किलें!
New Income Tax Rules: 1 April से PAN दिखाने की Tension ख़तम ! | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राजस्थान बजट को लेकर कांग्रेस नेता सचिन पायलट की पहली प्रतिक्रिया, 'मुझे आश्चर्य है कि...'
राजस्थान बजट को लेकर सचिन पायलट ने सरकार को घेरा, 'जनता भी नाउम्मीद हो चुकी है'
Thailand School Firing: कनाडा के बाद थाईलैंड के स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोग घायल, शूटर्स ने टीचर्स और स्टू़डेंट्स को बनाया बंधक
थाईलैंड के स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोग घायल, शूटर्स ने टीचर्स और स्टू़डेंट्स को बनाया बंधक
2026 टी20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए टूर्नामेंट से बाहर
2026 टी20 वर्ल्ड कप के बीच ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका, कप्तान मिचेल मार्श हुए टूर्नामेंट से बाहर
आने वाले तीन महीने बॉक्स ऑफिस पर होगी पैसों की बारिश, रिलीज हो रही ये 6 फिल्में मचाएंगी तहलका
आने वाले तीन महीने बॉक्स ऑफिस पर होगी पैसों की बारिश, रिलीज हो रही ये 6 फिल्में मचाएंगी तहलका
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
SIR VS SR: SIR और SR लिस्ट में क्या है अंतर, दोनों में क्या-क्या चीजें होती हैं चेक?
SIR और SR लिस्ट में क्या है अंतर, दोनों में क्या-क्या चीजें होती हैं चेक?
Google से पूछा ‘जयपुर के पॉश इलाके कौन से हैं' और कर डाली लाखों की चोरी, चोरी के तरीके से हैरान यूजर्स
Google से पूछा ‘जयपुर के पॉश इलाके कौन से हैं' और कर डाली लाखों की चोरी, चोरी के तरीके से हैरान यूजर्स
Embed widget