- बॉडी ऑयल की कुछ बूंदे मॉइश्चराइजर में मिला लें और इसे अपने चेहरे और शरीर पर लगाएं. जहां मॉइश्चराइजर स्किन को नमी देता है, वहीं ऑयल त्वचा में मॉइश्चराइजर बरकरार रखने का काम करता है.
- समान मात्रा में दही, छाछ और मॉइश्चराइजर को मिलाकर इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं इससे त्वचा कोमल होगी. दही दाग धब्बे को हटा स्किन का रंग साफ करता है जबकि छाछ त्वचा की ड्राईनेस को दूर करता है.
- एक कंटेनर में एक चौथाई ग्लिसरिन डालकर इसे मॉइश्चराइजर के साथ मिलाएं. आप इसे मेकअप करने से पहले प्राइमर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा कोमल, मुलायम और सौम्य बनेगी.
इन उपायों से स्किन रहेगी सॉफ्ट और शाइनिंग!
एजेंसी | 02 Jan 2017 07:49 AM (IST)

नई दिल्ली: विंटर्स में सिर्फ मॉइश्चराइजर लगाना ही काफी नहीं होता, बल्कि स्किन को मॉइश्चराइज रखने के लिए साथ में ऑयल भी लगाएं. आर्गेनिक आयुवेर्दिक ब्यूटी प्रोडक्ट ब्रांड सोल ट्री के फाउंडर विशाल भंडारी ने स्किन को मॉइश्चराइज रखने और इसकी देखभाल से संबंधित कुछ सुझाव दिए हैं :