✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

लंबे समय तक मेकअप को टिकाए रखने में काम आएंगे ये टिप्स

ABP News Bureau   |  14 Mar 2018 04:41 PM (IST)
1

ब्लशर- कोशि‍श करें कि पाउडर वाला नैचुरल अर्थी शेड का ब्लट लगाएं. गालों पर ब्लश के कुछ डॉट्स लगाएं और रिंग फिगंर से उसे गालों पर रब करें. ब्लशर के लिए आप स्ट्रोबेरी, रूबी, आर्किड बकाइन कलर का इस्तेमाल कर सकते हैं.

2

मॉश्चराइजर- चेहरे को फ्रेश लुक देने के लिए कोई भी प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले मॉश्चराइजर को चेहरे पर लगाएं. द डेली स्टार पर मेकअप आर्टिस्ट कनिका गौरव टंडन ने कहा है कि मेकअप करने से पहले मॉश्चराइजर लगाना चाहिए लेकिन ये ध्यान रखना जरूरी है कि मॉश्चराइजर ऑयल फ्री हो. ऑयल फ्री मॉश्चराइजर से मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा. इसके अलावा शुरुआत में ऑयली स्किन पर मिनरल पाउडर फाउंडेशन लगाएं. इस पाउडर को फाउंडेशन लगाने वाले ब्रश से लगाएं.

3

होंठों का मेकअप- लिपस्टिक को लंबे समय तक होंठों पर लगे रहने देने के लिए लिप्स पर फाउंडेशन लगाएं. किसी नैचुरल पेंसिल से लिप्स की लाइनिंग करें और उसे फिल करें. इसके बाद लिपस्टिक लगाइए और आखिर में हल्की लिप ग्लॉस की लेयर लगाइए.

4

गर्मी के मौसम में परफेक्ट मेकअप करना महिलाओं के लिए काफी कठिन हो जाता है और इससे भी ज्यादा कठिन होता है लंबे समय तक मेकअप को टिकाए रखना. चलिए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनसे लंबे समय तक मेकअप खराब नहीं होगा.

5

मेकअप को यूं बनाएं तरोताजा- चेहरे पर ग्लो लाने और फ्रेश लगने के लिए स्प्रे लगाएं. ये एक तरह का मिस्टी स्प्रे होता है जिसे चेहरे पर लगाया जाता है. चेहरे पर लगाने के बाद ये 6 से 7 सेंकेंड सैटल होने में लेता है. इस तरह से आप अपने मेकअप को लंबे समय तक टिकाएं रख सकती हैं.

6

आंखों का मेकअप- आंखों पर नीचे की तरफ आईलाइनर लगाने से पहले कोई बेबी पाउडर लगा लें. इससे अतिरि‍क्त मॉश्चराइजर सूख जाएगा और आईलाइनर लंबे समय तक लगा रहेगा. साथ ही पलकों के पास आईक्रीम लगाने से बचें.

  • हिंदी न्यूज़
  • लाइफस्टाइल
  • लंबे समय तक मेकअप को टिकाए रखने में काम आएंगे ये टिप्स
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.