- आंखों पर मेकअप करने से पहले आई प्राइमर जरूर लगाएं. इससे आंखों पर लगाया जाने वाला आईशैडो ज्यादा देर तक टिका रहेगा और इसका रंग भी उभरेगा. यह पलकों की त्वचा को कोमल भी बनाए रखेगा.
- पलकों और आईब्रो के बीच के हिस्से यानी ब्रो बोन पर हाइलाइटर लगाने से आपकी आंखों को सुंदर आकार मिलता है.
- मस्कारा आपकी आंखों को उभार देने में बेहद कारगर है. ऊपर और नीचे की पलकों पर मस्कारा लगाएं.
चुनाव रिजल्ट 2026
(Source: ECI/ABP News)
ये टिप्स बढ़ाएंगें आंखों की खूबसूरती!
एजेंसी | 12 Jan 2017 08:25 AM (IST)

नई दिल्ली: आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने में आंखों की अहम भूमिकाहोती है. आई प्राइमर, हाइलाइटर, मस्कारा से आप अपनी आंखों को आकर्षक लुक देकर अपनी पर्सनैलिटी को स्मार्ट लुक दे सकती हैं. ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा तलूजा बता रही हैं कैसे आप आंखों को बना सकते हैं खूबसूरत.