सर्दियों के मौसम में हमारी त्वचा अक्सर रूखी और बेजान हो जाती है. इस मौसम में त्वचा की अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है ताकि वह हाइड्रेटेड और ग्लोइंग बनी रहे. ये 100% नेचुरल इंग्रीडिएंट्स से बने होते हैं जो स्किन पर कोई साइड इफेक्ट नहीं छोड़ते. इस फेस मास्क से आपका चेहरा निखरकर और सुंदर दिखेगा. यह मास्क आपकी त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है. नियमित उपयोग से आपकी त्वचा टोन और टेक्सचर में सुधार होगा. यह आपके चेहरे की उम्र को कम दिखाता है. साथ ही मेकअप भी अच्छी तरह से लगता है. घरेलू सामग्री से बने फेस मास्क इसके लिए एक आसान और प्राकृतिक उपाय हैं. यहां पर 5 ऐसे होममेड फेस मास्क की बारे में जानें...
शहद और दही का मास्कसामग्री: शहद और दहीबनाने की विधि: एक चम्मच शहद को दो चम्मच दही के साथ मिलाएं. फायदे: यह मास्क त्वचा को नमी प्रदान करता है और इसे मुलायम बनाता है.
एलोवेरा और गुलाब जल का मास्कसामग्री: एलोवेरा जेल और गुलाब जलबनाने की विधि: दो चम्मच एलोवेरा जेल को एक चम्मच गुलाब जल के साथ मिलाएं. फायदे: यह मास्क त्वचा को सुखाए बिना उसे ठंडक और ताजगी प्रदान करता है.
केला और शहद का मास्कसामग्री: केला और शहदबनाने की विधि: आधा केला मसलकर उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं।फायदे: यह मास्क त्वचा को गहराई से पोषित करता है।
बादाम तेल और ओटमील का मास्क:सामग्री: ओटमील और बादाम तेलबनाने की विधि: एक चम्मच ओटमील को थोड़े बादाम तेल के साथ मिलाएं।फायदे: यह मास्क त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और उसे मुलायम बनाता है। एवोकाडो और शहद का मास्क:सामग्री: एवोकाडो और शहद. बनाने की विधि: आधा एवोकाडो को मसलकर उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं. फायदे: यह मास्क त्वचा को गहरी नमी प्रदान करता है.
जानें इसका इस्तेमाल कैसे करें? इन मास्क का इस्तेमाल सप्ताह में 2-3 बार करने से आपकी त्वचा सर्दियों में भी हाइड्रेटेड और ग्लोइंग रहेगी. अपने चुने हुए होममेड मास्क की सामग्री को ताजा तैयार करें. इसे तुरंत बनाने से इसके पोषण में वृद्धि होती है. मास्क को अपने चेहरे पर उंगलियों या ब्रश की मदद से समान रूप से लगाएं. आंखों के आस-पास के क्षेत्र को छोड़ दें.मास्क को चेहरे पर लगाने के बाद, 15-20 मिनट तक रिलैक्स करें.
यह भी पढ़ें ऑनलाइन बुलीइंग क्या है? कैसे अपने बच्चों को इससे रखें सेफ, जानें एक्सपर्ट के अनुसार
