- मैं हमेशा तुम्हें प्यार करुंगा- तुम मेरे लिए पूरी दुनिया में सबसे इंपोर्टेंट हो. मैं तुमसे हमेशा प्यार करता रहूंगा.
- मैं कभी नहीं बदलूंगा- चाहे आपकी लव मैरिज है या फिर अरेंज मैरिज. आपको अपने पार्टनर से वादा करना चाहिए कि आप कभी नहीं बदलेंगे. जैसा उन्होंने आपको पसंद किया है आप वैसे ही रहेंगे.
- जिम्मेदारियों से नहीं भागूंगा- मैं शादी के बाद सारी जिम्मेदारियों को एक समान विभाजित करुंगा और जब भी तुम्हें मेरी जरूरत होगी मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा.
- मेरा सपोर्ट तुम्हारे साथ होगा- मेरे रहते कोई भी तुम्हारे सम्मान को ठेस नहीं पहुंचा सकता. मैं हरदम तुम्हारी परछाई बनकर तुम्हारे सम्मान की रक्षा करूंगा.
- मेरी पहली प्राथमिकता सिर्फ तुम हो- आपको अपनी पत्नी से ये प्रॉमिस जरूर करना चाहिए कि चाहे जो कुछ हो जाएं. आपकी पहली प्राथमिकता आपकी पत्नी रहेगी. उसके बाद सारे रिश्ते-नाते.
- तुम्हारे निर्णयों में रहूंगा शामिल- मैं हमेशा तुम्हारे निर्णयों का आदर करूंगा और तुम्हें निर्णय लेने में मदद करूंगा. तुम हमेशा मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा रहोगी.
क्या आपने भी किए हैं बीवी से ये वादे!
एबीपी न्यूज़, वेब डेस्क | 06 Mar 2017 02:55 PM (IST)

नई दिल्लीः हर महिला और पुरुष के लिए शादी, एक प्यारा सा अहसास होता है. इसके जरिए दो लोग शादी के बंधन में बंधते हैं और ताउम्र साथ निभाते है. इस खूबसूरत से बंधन में बंधने के लिए दोनों ही अपनी तरफ से कई वादे करते है और ताउम्र उसे निभाने की कोशिश भी करते हैं. तो चलिए जानते हैं वो कौन से वादे हैं जो हर पुरूष को अपनी बीवी से जरूर करने चाहिए.