नई दिल्ली: महिलाओं की तुलना में पुरुषों की त्वचा में अधिक कोलेजन और इलास्टिन होता है, जिससे उनकी त्वचा मोटी और मजबूत होती है. यही कारण है कि उम्र बढ़ने के निशान पुरुषों के चेहरे पर देर से नजर आते हैं. फिर भी, पुरुषों को नियमित रूप से क्लिंजिंग के द्वारा अपनी त्वचा का ध्यान रखना चाहिए. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं आपकी त्वचा को बना सकते हैं चमकदार.
त्वचा के प्रकार को जानें- त्वचा की देखभाल के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है त्वचा के प्रकार के बारे में जानना. एक टिश्यू पेपर से त्वचा को टेस्ट करें कि आपकी त्वचा ऑयली, ड्राई या मिश्रित तो नहीं है. अपने गालों, नाक और ठुड्डी पर टिश्यू पेपर फिराएं, अगर त्वचा ऑयली होगी तो उसका पता लग जाएगा.
त्वचा के प्रकार के मुताबिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें- महिलाओं और पुरुषों की त्वचा अलग-अलग होती है, इसलिए उसी हिसाब से प्रोडक्ट बनाए जाते हैं. स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का सोच-समझ कर इस्तेमाल करें.
नियमित क्लिंजिंग करें- दिन में दो बार फेसवॉश से चेहरा धोएं, क्योंकि दिनभर में त्वचा ऑयली हो जाती है और उसके छिद्र भर जाते हैं. इसलिए क्लिंजिंग नियमित रूप से करें.
एक्सफोलिएशन- त्वचा पर धूल और ऑयल के कारण ब्लैकहेड्स समस्या पैदा होती है. एक्सफोलिएशन त्वचा की परत को उतारता है और त्वचा को चिकना और सॉफ्ट बनाता है.
एसपीएफ का करें इस्तेमाल- एसपीएफ त्वचा को हानिकारक यूवीरेज से बचाता है, जिसके कारण सनबर्न और टैनिंग से आप बच जाते हैं. सनबर्न और टैनिंग से उम्र से पहले ही त्वचा पर झुर्रियां दिखने लगती हैं. पुरुषों के लिए एसपीएफ 30 बेहतर रहता है.
नमी- त्वचा को नमी प्रदान करना बेहद महत्वपूर्ण है, ताकि आपकी त्वचा मुलायम और नरम रहे. मॉइश्चराइजिंग क्रीम से त्वचा को सही मात्रा में नमी मिलती है और यह हाइड्रेटेड और स्वच्छ रहता है. इसके लिए हैंड क्रीम और बॉडी लोशन भी अच्छा विकल्प है.
नोट: ये रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.
