नई दिल्लीः कुछ ऐसे ब्यूटी मिथ्स हैं जिसे अक्सर लोग विश्वास करके एप्लाई करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं इन मिथ्स के चक्कर में आप अपनी ब्यूटी के साथ खिलवाड़ कर सकते हैं. चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ ब्यूटी मिथ्स के बारे में. बाल बार-बार कटवाने से जल्दी बढ़ते हैं- अक्सर महिलाएं सोचती हैं जितनी जल्दी-जल्दी वे बाल ट्रिम करवाएंगी उनके बाल उतने ही लंबे होंगे. लेकिन ये सच नहीं है. बालों को ट्रिम करने से बेशक दोमुंहे बाल छंट जाते हैं लेकिन इसका बालों के लंबे होने से कोई लेना-देना नहीं है. सर्दियों में सनस्क्रीन - आमतौर पर महिलाएं सर्दियों में सनस्क्रीन नहीं लगाती. लेकिन क्या आप जानते हैं सर्दियों में भी यूवी रेज स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं. बालों को जितना कंघी करेंगे उतने चमकेंगे- महिलाएं सोचती हैं कि बार-बार कंघी करने से बाल सुंदर हो जाते हैं. लेकिन ये सच नहीं है. बालों पर बार-बार कंघी फेरने से बाल अधिक टूटते हैं. एक सफेद बाल तोड़ा तो दो आ जाएंगे- ये बात तो महिला-पुरुषों दोनों में बहुत कॉमन है. लेकिन ये सच नहीं है. सफेद बाल तोड़ने से से आपके सिर पर बाल कम होंगे और कुछ नहीं. यदि आप वाकई सफेद बाल कम करना चाहते हैं तो बालों को कलर करवाएं. मुंहासे, पिंपल्स ठीक करने हैं तो टूथपेस्ट लगाएं- ये गलत है, इससे त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है. मुंह पर साबुन लगाने से त्वचा रूखी हो जाती है- साबुन त्वचा को नुकसान नहीं करता. बल्कि आप कौन सा साबुन खरीद रहे हैं इस बात पर निर्भर करता है. मॉश्चराइजर युक्त साबुन भी आपकी त्वचा का ख्याल फेसवॉश की तरह रख सकता है. बालों को शेव करने से कठोर और अधिक बाल आते हैं- ये सही नहीं है सिर्फ कोरा मिथ है. शेव करने से बालों पर असर नहीं होता बल्कि शेव के दौरान बालों को जड़ों तक से शेव करना चाहिए.