Virgo March Horoscope 2025: कन्या मार्च मासिक राशिफल, लग्जरी लाइफ का लुफ्त उठाएंगे
Monthly Horoscope 2025: मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर पूरे माह की भविष्यवाणी (Prediction) की जाती है. जानिए मार्च का महीना कन्या राशि (kanya Rashi) के लिए कैसा रहेगा.

Kanya March Horoscope 2025, Masik Rashifal 2025: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति के आधार पर किसी राशि के बारे में जाना जाता है. ग्रहों की स्थिति हर माह अलग-अलग होती है. आइए मासिक राशिफल में जानते हैं, मार्च (March 2025) का महीना कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा (kanya Monthly Horoscope).
मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में आपको बताएंगे कि मार्च का महीना आपके करियर, व्यापार, धन,सेहत और निजी जीवन को लेकर कैसा रहेगा. साथ ही आपको किन चीजों से सावधान रहने की जरूरत रहेगी.
कन्या राशि वालों के लिए महीना गुडलक लेकर आया है. इस माह यदि आप अपने समय और ऊर्जा का प्रबंधन करके चलते हैं तो आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है. सितंबर महीने की शुरुआत में आप आप जिन काम अथवा सौदों में जोखिम उठायेंगे, उसमें आपको लाभ प्राप्त होगा हालांकि ऐसा करते समय विशेषज्ञ अथवा शुभचिंतकों की सलाह लेना उचित रहेगा.
इस दौरान आपके पास करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने के कई मौके खुद चलकर आपके पास आएंगे. इष्टमित्रों की मदद से लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे. यह समय विदेश से जुड़े कारोबार या फिर विदेश में उच्च शिक्षा पाने के लिए प्रयासरत लोगों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है.
महीने के दूसरे सप्ताह में आपकी रुचि धर्म-कर्म में ज्यादा रहेगी. आय की दृष्टि से भी यह समय आपके लिए शुभ रहेगा हालांकि पैसा जितनी तेजी से आपके पास आयेगा, उतनी ही तेजी से सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों के लिए खर्च भी होगा. इस दौरान आप लक्जरी जीवन व्यतीत करेंगे और इष्टमित्रों के साथ खूब मौज-मस्ती करेंगे.
महीने के मध्य में आपको किसी कार्य विशेष के लिए सम्मानित किया जा सकता है. इस दौरान की जाने वाली यात्राएं सुखद एवं संपर्कों को बढ़ाने वाली होगी. बहुराष्ट्रीय कंपनी से जुड़े लोगों को इस दौरान विशेष सफलता और लाभ मिलने के योग बनेंगे.
मार्च के उत्तरार्ध में आपको कारोबार में थोड़ी-बहुत मंदी का सामना करना सकता है, हालांकि यह बहुत थोड़े समय तक ही रहेगी. रिश्ते-नाते के दृष्टि से सितंबर का महीना आपके लिए अनुकूल है. प्रेम संबंध मजबूत होंगे. लव पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा.
उपाय: गणपति को दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें.
Holika Dahan 2025: होली पर भद्रा का साया, होलिका दहन का सही मुहूर्त, तारीख यहां देखें
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Source: IOCL


























