एक्सप्लोरर

Vinayak Chaturthi: 1 मई को है वैशाख मास की विनायक चतुर्थी, जानिए कैसे प्रसन्न होंगे गजानन

Vaishakh Month: विनायक चतुर्थी का पर्व 1 मई को मनाया जाएगा, जिसमें भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है. इस दिन गणेश जी की उपासना से सुख-समृद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है.

Vinayak Chaturthi 2025: हर मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली चतुर्थी को विनायकी या विनायक चतुर्थी व्रत कहते हैं. विनायक प्रथम पूज्य श्री गणेश के लिए प्रयुक्त होता है, इससे स्पष्ट है कि यह दिवस भगवान श्री गणेश को समर्पित है. इस दिन गणपति का पूजन-अर्चन करना लाभदायी माना गया है.

कब मनायी जाएगी विनायक चतुर्थी?

पंचांगानुसार 30 अप्रैल 2025 को दोपहर 2:12 बजे से होगा और इसका समापन 1 मई 2025 को प्रातः 11:23 बजे होगा. उदया तिथि के अनुसार विनायक चतुर्थी का पर्व 1 मई 2025, गुरुवार को मनाया जाएगा. दृक पंचांग में इसकी महत्ता का वर्णन है. लिखा है कि विनायक चतुर्थी को वरद विनायक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है. भगवान से अपनी किसी भी मनोकामना की पूर्ति के आशीर्वाद को वरद कहते हैं. जो श्रद्धालु विनायक चतुर्थी का उपवास करते हैं, भगवान गणेश उन्हें ज्ञान और धैर्य का आशीर्वाद देते हैं. ज्ञान और धैर्य दो ऐसे नैतिक गुण हैं, जिसका महत्व सदियों से मनुष्य को ज्ञात है. जिस मनुष्य के पास यह गुण हैं, वह जीवन में काफी उन्नति करता है और मनवान्छित फल प्राप्त करता है.

गणेश पूजा का सही समय क्या है?

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार विनायक चतुर्थी के दिन गणेश पूजा दोपहर को मध्याह्न काल के दौरान की जाती है. दोपहर के दौरान भगवान गणेश की पूजा का मुहूर्त विनायक चतुर्थी के दिनों के साथ दर्शाया गया है. इस दिन गणेश की उपासना करने से घर में सुख-समृद्धि, धन-दौलत, आर्थिक संपन्नता के साथ-साथ ज्ञान एवं बुद्धि की प्राप्ति भी होती है. पुराणों के अनुसार शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायकी तथा कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी कहते हैं.

विनायकी चतुर्थी व्रत के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नित्य कर्म से निवृत्त होकर स्नान कर लाल रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए. इसके बाद दोपहर पूजन के समय अपने-अपने सामर्थ्यानुसार सोने, चांदी, पीतल, तांबा, मिट्टी अथवा सोने-चांदी से निर्मित गणेश प्रतिमा स्थापित कर संकल्प लें. फिर षोडशोपचार पूजन कर श्री गणेश की आरती करें. तत्पश्चात श्री गणेश की मूर्ति पर सिन्दूर चढ़ाएं. इसके साथ ही गणेश जी का प्रिय मंत्र- 'ओम गं गणपतयै नमः' बोलते हुए 21 दूर्वा दल चढ़ाना चाहिए.

गणपति को किस चीज का भोग लगाना चाहिए?

इसके बाद श्री गणपति को बूंदी के लड्डू का भोग श्रेष्ठ माना जाता है. इनमें से 5 लड्डुओं का दान ब्राह्मणों को किया जाता है और 5 भगवान के चरणों में रख बाकी प्रसाद में वितरित कर दिया जाता है. पूजन के समय श्री गणेश स्तोत्र, अथर्वशीर्ष, संकटनाशक गणेश स्तोत्र का पाठ करना चाहिए.

वहीं, संध्या को गणेश चतुर्थी कथा, गणेश स्तुति, श्री गणेश सहस्रनामावली, गणेश चालीसा का स्तवन करें. संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ कर श्री गणेश की आरती करें तथा 'ओम गणेशाय नमः' मंत्र की माला जपने से मनोरथ पूरे होते हैं.

यह भी पढ़ें -

Char Dham Yatra 2025: चार धाम यात्रा की हुई शुरुआत, खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच ज्योतिषी ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के नए घर को लेकर क्या भविष्यवाणी की?
प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच ज्योतिषी ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के नए घर को लेकर क्या भविष्यवाणी की?
Surdas Jayanti 2026: सूरदास के 10 प्रसिद्ध दोहे और विचार, भक्ति, प्रेम और जीवन दर्शन की अमर सीख
Surdas Jayanti 2026: सूरदास के 10 प्रसिद्ध दोहे और विचार, भक्ति, प्रेम और जीवन दर्शन की अमर सीख
Surdas Jayanti 2026 Wishes: भक्ति, प्रेम और कृष्ण-रस के अमर कवि सूरदास जयंती की सभी को दें शुभकामनाएं, भेजें ये संदेश
Surdas Jayanti 2026 Wishes: भक्ति, प्रेम और कृष्ण-रस के अमर कवि सूरदास जयंती की सभी को दें शुभकामनाएं, भेजें ये संदेश
Adi Shankaracharya Jayanti 2026: आदि शंकराचार्य जयंती आज, जानें जीवन से दर्शन तक की कहानीनुमा एक क्लिक में
Adi Shankaracharya Jayanti 2026: आदि शंकराचार्य जयंती आज, जानें जीवन से दर्शन तक की कहानीनुमा एक क्लिक में

वीडियोज

Bollywood: क्या कपूर खानदान में फिर आएगी खुशखबरी? | Khabar Filmy Hain | Alia Bhatt
Sansani: इंटरनेशनल मंच पर... ट्रंप को खुला चैलेंज ! | Iran-israel war update
Chitra Tripathi: ईरान का 'मालिक' कौन? | Trump | Hormuz | China | Netanyahu | Breaking
Prayagraj Viral Video: क्या रसूख के नशे में चूर इन थार सवारों पर लगेगी लगाम? | UP | Breaking
Pratima Mishra: शांति का शिप डूबा, होर्मुज में संकट गहराया! | Bharat Ki Baat | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कृपाण, चाकू और गन.... जर्मनी के गुरुद्वारे में हुई खूनी झड़प में 11 लोग घायल, क्या है पूरा मामला
कृपाण, चाकू और गन.... जर्मनी के गुरुद्वारे में हुई खूनी झड़प में 11 लोग घायल, क्या है पूरा मामला
बिहार में भीषण गर्मी से लोग परेशान, पटना में स्कूलों का बदला समय, DM ने जारी किया निर्देश
बिहार में भीषण गर्मी से लोग परेशान, पटना में स्कूलों का बदला समय, DM ने जारी किया निर्देश
नेपाल ने भारतीयों को दिया तगड़ा झटका, कस्टम ड्यूटी बढ़ाई, अब इतने रुपए से ज्यादा पर भरना पड़ेगा टैक्स
नेपाल ने भारतीयों को दिया तगड़ा झटका, कस्टम ड्यूटी बढ़ाई, अब इतने रुपए से ज्यादा पर भरना पड़ेगा टैक्स
Tilak Varma Century: सबसे तेज शतक... तिलक वर्मा ने रचा इतिहास; 101 रन बनाकर इन रिकॉर्ड्स की उड़ाई धज्जियां
सबसे तेज शतक... तिलक वर्मा ने रचा इतिहास; 101 रन बनाकर इन रिकॉर्ड्स की उड़ाई धज्जियां
Dhurandhar 2 BO Day 33: 'भूत बंगला' के आगे भी ‘धुरंधर 2’ का क्रेज नहीं हो रहा कम, 5वें मंडे छाप डालें करोड़ों, होश उड़ा देगा 33 दिनों का कलेक्शन
'भूत बंगला' के आगे भी ‘धुरंधर 2’ का क्रेज नहीं हो रहा कम, 5वें मंडे छाप डालें करोड़ों
Iran-US War: जंग रुकवाएगा रूस! ईरान को बड़ा ऑफर! पुतिन के मंत्री और अराघची के बीच फोन पर हुई बात, जानें
जंग रुकवाएगा रूस! ईरान को बड़ा ऑफर! पुतिन के मंत्री और अराघची के बीच फोन पर हुई बात, जानें
SBI ग्राहक सावधान! ये खतरनाक मैसेज मिनटों में खाली कर देगा अकाउंट, ऐसे बचें इस ऑनलाइन स्कैम से
SBI ग्राहक सावधान! ये खतरनाक मैसेज मिनटों में खाली कर देगा अकाउंट, ऐसे बचें इस ऑनलाइन स्कैम से
Jammu-Kashmir Pahalgam Baisaran Valley Tourism : क्या अब बैसरन घाटी नहीं जा सकते टूरिस्ट, जानें पहलगाम हमले के एक साल बाद कैसे हैं हालात?
क्या अब बैसरन घाटी नहीं जा सकते टूरिस्ट, जानें पहलगाम हमले के एक साल बाद कैसे हैं हालात?
Embed widget